मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व : सरोज पांडेय

UP Assembly Election 2022 सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई बैठक में सरोज पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर के शक्तिकेन्द्र संयोजक शक्तिकेन्द्र प्रभारी मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी मिलकर भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाएं।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 12:08 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 12:08 PM (IST)
मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व : सरोज पांडेय
भाजपा की 403 विधानसभा क्षेत्रों में मंडल स्तर पर बैठकें हो रहीं हैं।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की 403 विधानसभा क्षेत्रों में मंडल स्तर पर बैठकें हो रहीं हैं। इस क्रम में राज्यसभा सांसद व प्रदेश चुनाव सहप्रभारी सरोज पांडेय ने वाराणसी महानगर की सिलसिले वार बैठक की। इसमें राजर्षि मंडल, वागेश्वरी मंडल, सारनाथ मंडल, धूपचंडी मंडल, रविदास मंडल, दीनदयाल मंडल, काशी विश्वनाथ मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान वाराणसी और आसपास के जिलों में भी विस चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। 

सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई बैठक में सरोज पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर के शक्तिकेन्द्र संयोजक, शक्तिकेन्द्र प्रभारी, मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी मिलकर भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा करते हुए पन्ना समिति के गठन के साथ पन्ना प्रमुख की नियुक्ती पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि आप लोगो के बीच जाकर स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास ,चिकित्सा, शुद्ध पेयजल, उज्ज्वला, आवास आदि प्रमुख विषयो पर चर्चा कर जनमानस से संवाद स्थापित करें और सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियो से अवगत कराएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में 100 करोड़ से ज्यादा लोगों का निशुल्क टीकाकरण व 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और इन योजनाओं का लाभ सभी को समान रूप से मिला है। हमारे बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्य अपने बूथ स्तर पर इन कार्यो का प्रचार प्रसार करें। महानगर अध्यक्ष विधासागर राय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता रात दिन मेहनत कर रहे हैं। इस समय हमारे कार्यकर्ता कैंप लगाकर अठारह वर्ष से ऊपर के मतदाताओं का नाम जोड़ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता दिये गए दायित्वो का पूर्ण निर्वहन करता है। बैठक में नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, रचना अग्रवाल, मधुकर चित्रांश, राजेश त्रिवेदी, रतन मौर्या, संतोष सोलापुरकर, शैलेंद्र मिश्रा "सोनू",अजीत सिंह, सिद्धनाथ शर्मा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, कमलेश सोनकर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी