Republic Day 2021 : वाराणसी में भारत माता मंदिर से कांग्रेसजनों ने निकाला संविधान मार्च
भारत माता मंदिर से मार्च आरंभ करने से पूर्व कांग्रेसजनों ने भारतमाता मंदिर में पुष्प अर्पण एवं वंदेमातरम गान के साथ संविधान निष्ठा का संकल्प लिया और उसकी प्रस्तावना का समवेत स्वर में वाचन किया। प्रस्तावना का पाठ और राष्ट्रगीत गान प्रस्तुत किया गया।
वाराणसी, जेएनएन। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या आज कांग्रेसजनों ने संविधान-मार्च निकालकर संवैधानिक मूल्यों एवं उसके बुनियादी सिद्धांतों के प्रति आस्था एवं संकल्प प्रकट करने के साथ उनके प्रति जनचेतना और व्यापक जनविश्वास आवाहित किया। संविधान के प्रति जनचेतना जागरण के लिये विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत माता मंदिर से मार्च आरंभ करने से पूर्व कांग्रेसजनों ने भारतमाता मंदिर में पुष्प अर्पण एवं वंदेमातरम गान के साथ संविधान निष्ठा का संकल्प लिया और उसकी प्रस्तावना का समवेत स्वर में वाचन किया। पूर्व विधायक अजय राय ने संकल्प दिलाया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय शंकर पाण्डेय ने प्रस्तावना का पाठ और संयोजक बैजनाथ सिंह ने राष्ट्रगीत गान कराया।
संविधान मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। संविधान मार्च में कांग्रेस सेवादल वालेन्टियर राष्ट्रध्वज के साथ आगे, उनके पीछे बैनर के साथ महिला में और उसके बाद पार्टी के सभी नये पुराने नेता चल रहे थे। ज्यादातर कांग्रेसजन जहां गांधी टोपी धारण किये हुये थे, वहीं संविधान निर्माता राष्ट्रीय नेताओं डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद, डा. भीमराव अम्बेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद और काशी से संविधान सभा के एकमात्र सदस्य रहे पं. कमलापति त्रिपाठी आदी के चित्र और 'संविधान हमारी जान और इमान" , 'एकता और आखंडता - संविधान की विशेषता", "मजहब नहीं सिखाता", "मजहब नहीं सिखाता-आपस में बैर रखना", "हिन्दुस्तान जिन्दाबाद" जैसे नारे लिखे प्लेकार्ड और कांग्रेस के तिरंगे झन्डे के साथ चल रहे थे। शान्ति मार्च भारत माता मन्दिर से साजन तिराहे और सुभाष पार्क सिगरा और फातमान होते हुये मलदहिया सरदर बल्लभ भाई पटेल चौक मलदहिया पंहुचा जहाँ पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद राष्ट्रगान के साथ मार्च समाप्त हुआ ।
मार्च का संयोजन महिला कांग्रेस सकी प्रदेश महामंत्री अमृता पान्डेय और युवा नेता पुनीत मिश्रा ने संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के पूर्व चेयरमैन बैजनाथ ने और संयोजकीय संरक्षण उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष विजय शंकर पान्डेय ने किया ।
मार्च में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद डाक्टर राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय पूर्व राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो. सतीश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रजानाथ, अनिल श्रीवास्तव, सचिव इमरान खान, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, राघवेन्द्र चौबे पूर्व शहर अध्यक्ष विजयशंकर मेहता, पार्षद दल के नेता सीताराम केशरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भूपेन्द्र प्रतापसिंह, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह, हरीश मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव अन्नू, डाक्टर उमापति उपाध्याय, राकेश चन्द्र शर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, शहर अध्यक्ष साजिद अंसारी साजिद अंसारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रितू पान्डेय , जिला अध्यक्ष मीरा तिवारी , साजिद अन्सारी, विजय कृष्ण राय अन्नू, आनन्द मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, राजू भारती, कुअर बबलू बिन्द, बिनेद शुक्ला, अखिलेश यादव, संजीव सिंह , मनीष मरोलिया , अरविंद किशोर राय डाक्टर जितेंद्र सेठ, रमजान अली, वकास अंसारी डॉक्टर अख्तर, प्रिन्सराय खगोलन, हरीश मिश्रा , शिरीष मिश्रा, जियाउल हक अजय सिंह, जेपी तिवारी अशोक पांडे , अरुण सोनी राजू भारती, इम्तियाज अहमद, रविंद्र जायसवाल रिषभ पान्डेय, विश्वनाथ कुअंर , शिवम शुक्ला रामदयाल पांडे विजय उपाध्याय धीरज सोनकर, रवि पाठक चंचल शर्मा , वीणा पांडेय, पूनम कुंडू , किरण सिंह, धीरज शुक्ला , आशीष सिंह विक्की , श्रीराम केसरी, अविनाश मिश्रा वैभव त्रिपाठी, गोलूशंकर राय, हिफाजत आलम, शुभम राय, आदर्श चौबे, अजय सिंह, विशाल सिंह, गौरव पांडे, पप्पू मोदनवाल, महेंद्र वर्मा, विनीत चौबे आदि थे।