रमजान 2021 : शब-ए-कद्र की आखिरी रात आज, बख्श दिए जाएंगे सच्चे दिल से तौबा करने वाले

अब शब-ए-कद्र की आखिरी यानी रमजान की 29वीं रात मंगलवार की रात को है। इस अजीम रात में इबादतों के साथ सच्चे दिल से तौबा करने वाले खुदा की ओर से बख्श दिए जाएंगे और उन्हें जहन्नम से निजात मिल जाएगी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:10 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:10 AM (IST)
रमजान 2021 : शब-ए-कद्र की आखिरी रात आज, बख्श दिए जाएंगे सच्चे दिल से तौबा करने वाले
जहन्नम से आजादी के इस अशरे में ही अजीम शब-ए-कद्र की रात की इबादतें भी शामिल रहीं।

वाराणसी, जेएनएन। रमजानुल मुबारक का आखिरी अशरा भी अब अपने अंतिम दौर में है। जहन्नम से आजादी के इस अशरे में ही अजीम शब-ए-कद्र की रात की इबादतें भी शामिल रहीं। चार रातें बीत चुकी हैं। अब शब-ए-कद्र की आखिरी यानी रमजान की 29वीं रात मंगलवार की रात को है। इस अजीम रात में इबादतों के साथ सच्चे दिल से तौबा करने वाले खुदा की ओर से बख्श दिए जाएंगे और उन्हें जहन्नम से निजात मिल जाएगी। सोमवार को 27वां रोजा मुकम्मल करने वाले रोजेदार भी अपने गुनाहों की मगफिरत के लिए इस अजीम रात के इस्तकबाल के इंतजार में हैं।

मगरिब की अजान से पहले ही घरों में दस्तरख्वान पर लजीज व्यंजन सज गए। वजू करने के बाद परिवार के सभी सदस्य दस्तरख्वान पर बैठ गए। खुदा की बारगाह में महामारी के खात्मे, बीमारों के शिफा होने, रोजी-रोटी व खुशहाली के लिए बच्चों-बड़ों ने दुआएं मांगी। वहीं आखिरी अशरे में शब-ए-कद्र की आखिरी रात का सभी को बेसब्री से इंतजार है। उलमा-ए-कराम बताते हैं कि शब-ए-क्रद वह अजीम रात है, जिसके बारे में फरमाया गया है कि इस एक रात इबादत करना हजार महीनों की इबादत से अफजल है। इस रात को अाखिरी अशरे की ताक रातों (21वीं, 23वीं, 25वीं, 27वीं व 29वीं) में इबादतों के जरिए तलाश करने का हुक्म दिया गया है।

chat bot
आपका साथी