काशी के राजकुमार शर्मा बने प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक, व्यापारियों ने किया स्वागत

प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के नव नियुक्त सह संयोजक राजकुमार शर्मा का शुक्रवार को श्रीराम मशीनरी मार्केट कल्याण समिति की ओर से मलदहिया स्थित होटल में स्वागत व सम्मानित किया गया। राजकुमार शर्मा की इस उपलब्धि पर जिले के उद्यमियों एवं व्यापारियों में हर्ष है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:08 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:08 PM (IST)
काशी के राजकुमार शर्मा बने प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक, व्यापारियों ने किया स्वागत
मार्केट कल्याण समिति की ओर से मलदहिया स्थित होटल में स्वागत व सम्मानित किया गया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के नव नियुक्त सह संयोजक राजकुमार शर्मा का शुक्रवार को श्रीराम मशीनरी मार्केट कल्याण समिति की ओर से मलदहिया स्थित होटल में स्वागत व सम्मानित किया गया। राजकुमार शर्मा की इस उपलब्धि पर जिले के उद्यमियों एवं व्यापारियों में हर्ष है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के प्रमुख उद्यमी एवं इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी रहे। चौधरी ने कहा कि राजकुमार शर्मा को जो जिम्मेदारी मिली है इससे पूर्वांचल में व्यापारियों के हितों पर और विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण में आसानी होगी। बताया कि यह गर्व के बाद है कि व्यापार प्रकोष्ठ में काशी के व्यापारी प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम मिश्रा ने की। राजकुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

भरोसा दिलाया कि वे अपने दायित्वों का पूरा निर्वाह करेंगे। कहा कि व्यापारियों के विश्वास के कारण ही पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। समिति के महामंत्री बिपिन अग्रवाल ने कहा कि श्रीराम मशीनरी मार्केट अपने सदस्यों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चिंतन मनन कर व्यापारिक विषयों पर समन्वय स्थापित करता है और आगे भी व्यापारियों के हित में कदम उठाते रहेगा। राजकुमार शर्मा को यह जिम्मेदारी मिलने से काशी के व्यापारियों का आत्मबल और बढ़ गया है। कार्यक्रम का संचालन जयशंकर शर्मा ने किया एवं धन्यवाद बिपिन अग्रवाल ने किया।

chat bot
आपका साथी