रेल प्रशासन अलर्ट : राजघाट पुल पर 10 किमी की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें varanasi news

गंगा के खतरे का निशान छूते ही रेल प्रशासन अलर्ट हो गया है। ट्रेनों को राजघाट पुल पर 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 06:01 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 09:31 PM (IST)
रेल प्रशासन अलर्ट : राजघाट पुल पर 10 किमी की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें varanasi news
रेल प्रशासन अलर्ट : राजघाट पुल पर 10 किमी की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें varanasi news

वाराणसी, जेएनएन। गंगा के खतरे का निशान छूते ही रेल प्रशासन अलर्ट हो गया है। ट्रेनों को राजघाट पुल पर 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बूढ़े पुल पर सामान्यत: 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेनें चलती हैं।

सन् 1887 में निर्मित राजघाट पुल पर ट्रैफिक का भारी बोझ है। रोजाना करीब 50 मालगाड़ी तथा सौ के आसपास ट्रेनों की आवाजाही होती है। सड़क परिवहन के आंकड़ों पर गौर करें तो करीब 50 हजार वाहन गुजरते हैं। ऐसे में रेल प्रशासन पुल की सेहत बनाए रखने को कई बार पुल का इलाज कर चुका है। सुरक्षा के दृष्टिगत बड़े वाहनों को बहुत पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया है। टेंपो, विक्रम, कार को ही आवाजाही की छूट है। रेल प्रशासन गंगा में जलस्तर के बढ़ाव पर मंगलवार को ही नजर रखे हुए था।  

chat bot
आपका साथी