अनावश्यक घूमते मिले तो होंगे क्वारंटाइन, प्रतिबंध उल्लंघन करने वालों को खोजते वाराणसी के डीएम पहुंचे गंगा किनारे

बड़ी संख्या में लोग बिना काम के घाट की सीढिय़ों पर बैठे मिले। जिलाधिकारी ने उन्हेंं चेतावनी दी कि अनावश्यक रूप से घूमते पाए जाने पर क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया जाएगा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 10:14 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 01:06 AM (IST)
अनावश्यक घूमते मिले तो होंगे क्वारंटाइन, प्रतिबंध उल्लंघन करने वालों को खोजते वाराणसी के डीएम पहुंचे गंगा किनारे
अनावश्यक घूमते मिले तो होंगे क्वारंटाइन, प्रतिबंध उल्लंघन करने वालों को खोजते वाराणसी के डीएम पहुंचे गंगा किनारे

वाराणसी, जेएनएन। कोरोना संक्रमण में लोगों की लापरवाही के कारण लगातार तेजी से वृद्धि हो रही है। अनलॉक का मनमाने ढंग से दुरुपयोग के कारण प्रदेश सरकार को 55 घंटे के प्रतिबंध की घोषणा करनी पड़ी। इसके पहले दिन शनिवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा गंगा किनारे घाटों पर पहुंच गए।

वहां बड़ी संख्या में लोग बिना काम के घाट की सीढिय़ों पर बैठे मिले। जिलाधिकारी ने उन्हेंं चेतावनी दी कि प्रतिबंध के दौरान घरों में रहें, नहीं तो अनावश्यक रूप से घूमते पाए जाने पर क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया जाएगा। इसका उल्लंघन करने वालों को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। दशाश्वमेध घाट से लेकर ललिता घाट तक  निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित थानाध्यक्ष व घाट पर लगे कर्मचारियों को कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसी प्रकार एडीएम सिटी गुलाबचंद और क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान सैनिटाइजेशन, एंटी लार्वा, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव का अभियान चलाया।

 

सड़कों पर सन्नाटा, गलियों में क्रिकेट मैच

55 घंटे के प्रतिबंध का असर शनिवार को मुख्य सड़कों पर दिखाई पड़ा। आवश्यक सेवा से जुड़े लोग ही सड़कों पर चलते दिखाई पड़े, लेकिन कालोनी, गली-मुहल्लों में कोई असर नहीं रहा है। गलियों में बैठक करने के साथ बच्चे क्रिकेट खेलते नजर आए। सुबह और शाम पुलिस ने थोड़ी सख्ती बरती। कुछ स्थानों पर पुलिस ने बिना काम सड़कों पर निकले लोगों के गाडिय़ों का चालान करने के साथ जुर्माना किया। कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस थाने भी ले गई और अभिभावकों के पहुंचने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया। उनसे लिखित माफीनामा लिया।  शाम को अफसर सड़क पर निकले तो उन्हें दिखाने के लिए स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई। वहीं, यातायात पुलिस मोबाइल चमकाते दिखाई पड़ी। वे कार, बाइक सवार को देखकर मोबाइल से फोटो खींचती रही जबकि उन्हें रोककर कार्रवाई करने से बचती रही। शाम को तेलियाबाग, लहुराबीर, मैदागिन, भेलूपुर, रथयात्रा, कचहरी, पांडेयपुर, आशापुर चौराहे पर पुलिस सक्रिया दिखाई पड़ी।

chat bot
आपका साथी