पूर्वांचल को साधने के लिए प्रियंका गांधी अब काशी से विधान सभा चुनाव अभियान की करेंगी शुरुआत

अभियाप के लिए जगह की तलाश भी की जा रही है। कई शिक्षण संस्थान के मैदान पर विचार विमर्श किया जा रहा है। चर्चा यह भी है कि वह चुनाव अभियान की शुरुआत से पहले दो अक्टूबर को बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी भी लगाएंगी।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:27 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:27 AM (IST)
पूर्वांचल को साधने के लिए प्रियंका गांधी अब काशी से विधान सभा चुनाव अभियान की करेंगी शुरुआत
प्रियंका दो अक्टूबर को बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी भी लगाएंगी।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा दो अक्टूबर को वाराणसी में जनसभा कर प्रदेश में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूकेंगी। इस जनसभा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी शिरकत करेंगे। 

माना जा रहा है कि इस जनसभा में संगठन की ओर से ' वर्ष 2022 ' के चुनाव के लिए प्रत्येक जिले की समस्याओं को चुनावी मुद्दा बनाए जाने की बात भी होगी। प्रियंका गांधी की प्रस्तावित जनसभा के लिए स्थानीय स्तर पर कांग्रेसी तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए जगह की तलाश भी की जा रही है। कई शिक्षण संस्थान के मैदान पर विचार विमर्श किया जा रहा है। चर्चा यह भी है कि वह चुनाव अभियान की शुरुआत से पहले दो अक्टूबर को बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी भी लगाएंगी। इस दौरान वह वर्ष 2022 में जीत के लिए बाबा का अभिषेक कर जीत के लिए आशीष भी मांगेंगी। जनसभा के बाद उनका एक रोड शो कराने का खाका भी तैयार किया जा रहा है।

माना यह भी जा रहा है कि प्रियंका अपने इस प्रस्तावित दौरे के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्र के विधानसभा में जाकर आम लोगों से मुलाकात भी करेंगी। जनसभा और रैली की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता व्याप्क स्तर पर बैठकें भी कर रहे हैं । कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जुटाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद का बनारस दौरा भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल वाराणसी पीएम का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से देश भर में चर्चा के केंद्र में रहता है। ऐसे में विपक्ष के लिए वाराणसी और आसपास सरकार को घेरने के लिए बहुत कुछ मुद्दों की तलाश रहती है। ऐसे में कांग्रेस के लिए विधानसभा चुुुुनाव की तैयारी और अभियान का आगाज करने के लिए बेहतर स्‍थान साबित हो सकता है। 

chat bot
आपका साथी