वाराणसी में एक रात प्रवास करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, जगतपुर में एक लाख की जनसभा को करेंगी संबोधित

आगामी विधानसभा चुनाव अभियान का श्रीगणेश करने काशी आ रही प्रियंका वाड्रा रविवार को जगतपुर में होने वाली जनसभा में एक लाख लोगों को संबोधित करेंगी। पार्टी के अंदरखाने में चर्चा यह भी है कि प्रियंका गांधी वाड्रा बनारस में एक रात प्रवास भी करेंगी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 06:20 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 09:37 AM (IST)
वाराणसी में एक रात प्रवास करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, जगतपुर में एक लाख की जनसभा को करेंगी संबोधित
प्रियंका वाड्रा रविवार को जगतपुर में होने वाली जनसभा में एक लाख लोगों को संबोधित करेंगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। आगामी विधानसभा चुनाव अभियान का श्रीगणेश करने काशी आ रही प्रियंका वाड्रा रविवार को जगतपुर में होने वाली जनसभा में एक लाख लोगों को संबोधित करेंगी। पार्टी के अंदरखाने में चर्चा यह भी है कि प्रियंका गांधी वाड्रा बनारस में एक रात प्रवास भी करेंगी। हालांकि इस संबंध में अभी कोई प्रोटोकाल नहीं आया है, लेकिन संगठन स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका वाड्रा शनिवार देर रात ही काशी पहुंच सकती हैं। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व यूपी के प्रभारी राजेश तिवारी, राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े, पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, प्रदेश सचिव इमरान खान, पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिला उपाध्यक्ष डा. जितेंद्र सेठ ने जगतपुर सभा स्थल का निरीक्षण किया। जिला और पुलिस प्रशासन के साथ ही एलआईयू के अधिकारियों ने भी सभास्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

जनसभा का निमंत्रण देने के लिए निकला कांग्रेस का रथ

प्रियंका वाड्रा की जनसभा में आमजनता को निमंत्रण देने के लिए खजुरी पांडेयपुर स्थित कैंप कार्यालय से शाम पांच राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कांग्रेस रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शनिवार को जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों में घूमेगा और आमजन को निमंत्रित करेगा।

यहां संगठन की एक बैठक भी हुई। इसमें उन्होंने कहा कि महंगाई से त्रस्त होकर मातृशक्ति एकत्रित हैं। प्रियंका वाड्रा में इनका विश्वास बढ़ा है। इस बैठक में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश चौबे, महानगर महासचिव मनीष चौबे आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान ग्लोरिया यूथम के संयोजन में लगभग डेढ़ सौ महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मनीष शर्मा, मयंक चौबे, सुदीप गुप्ता, चंदन पटेल, अशोक चक्रवाल, राजकुमार उपाध्याय आदि थे।

छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने पेश दावेदारी

छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने पार्टी से शहर उत्तरी विधानसभा के लिए टिकट मांगा है। उन्होंने अपना फार्म महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे को मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में सौंपा है।

chat bot
आपका साथी