प्रियंका गांधी वाड्रा अब नौ को वाराणसी आएंगी, पितृपक्ष के कारण स्थगित हुआ दो अक्टूबर का कार्यक्रम

प्रदेश में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा काशी से करेंगी। अब प्रियंका गांधी वाड्रा नौ अक्टूबर को काशी आएंगी। पहले दो अक्टूबर को उनका प्रस्तावित दौरा था जिसे पितृपक्ष के कारण स्थगित कर दिया गया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:26 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:26 PM (IST)
प्रियंका गांधी वाड्रा अब नौ को वाराणसी आएंगी, पितृपक्ष के कारण स्थगित हुआ दो अक्टूबर का कार्यक्रम
अब प्रियंका गांधी वाड्रा नौ अक्टूबर को काशी आएंगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रदेश में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा काशी से करेंगी। अब प्रियंका गांधी वाड्रा नौ अक्टूबर को काशी आएंगी। पहले दो अक्टूबर को उनका प्रस्तावित दौरा था, जिसे पितृपक्ष के कारण स्थगित कर दिया गया है। इस दौरे में वह बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ, मां कुष्मांडा, बाबा काल भैरव दरबार में दर्शन करके आशीष लेंगी।

जगतपुर में होगी जनसभा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के इस दौरे में एक जनसभा भी प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि जगतपुर डिग्री कालेज के मैदान में प्रियंका गांधी वाड्रा करीब एक लाख लोगों को संबोधित करेंगी।

रैली के लिए कार्यकर्ताओं ने शुरु की तैयारी

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रस्तावित रैली की तैयारी शुरु हो गई है। इस संबंध में जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने पराड़कर स्मृति भवन में शुक्रवार को बैठक किया। इसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस रैली में अधिक से अधिक आमजन को जोड़ें। जो कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। उनको विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

सात घंटे काशी में रहेंगी प्रियंका

प्रियंका गांधी वाड्रा काशी में सात घंटे रहेंगी। दिल्ली से चलकर सुबह 11 बजे वह काशी पहुंचेंगी। उसके बाद वह सीधे बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार, बाबा काल भैरव दरबार, दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद वह एक बजे जगतपुर पहुंचेगी। वहां करीब डेढ़ बजे वह जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद जलपान ग्रहण के बाद वह शाम छह बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

बैठक में यह रहे मौजूद

पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र, पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिला उपाध्यक्ष डा, जितेंद्र सेठ, मनीष चैबे, प्रमोद पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रितु पांडेय, मनोज दिवेदी, हसन मेंहदी कब्बन, पंकज सिंह थे।

chat bot
आपका साथी