प्रियंका गांधी वाड्रा 15 जुलाई के बाद वाराणसी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देंगी जीत का मंत्र

कांग्रेस अब सूबे की सत्ता में आने के लिए रणनीति नए सिरे से बनाने में जुट गई है। पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस नेता प्रियंंका गांधी अब उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व कार्यकर्ताओं को विशेष तौर पर चयनित करके प्रशिक्षण देने की तैयारी में हैं।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 09:48 AM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 09:48 AM (IST)
प्रियंका गांधी वाड्रा 15 जुलाई के बाद वाराणसी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देंगी जीत का मंत्र
कांग्रेस अब सूबे की सत्ता में आने के लिए रणनीति नए सिरे से बनाने में जुट गई है।

वाराणसी, इंटरनेट डेस्‍क। कांग्रेस अब सूबे की सत्ता में आने के लिए रणनीति नए सिरे से बनाने में जुट गई है। पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस नेता प्रियंंका गांधी अब उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व कार्यकर्ताओं को विशेष तौर पर चयनित करके प्रशिक्षण देने की तैयारी में हैं। ताकि 2022 उत्‍तर प्रदेश विधान सभा चुनावों में कांग्रेस प्रदेश में मजबूती से दोबारा खड़ी हो सके।

बीते दिनों मीरजापुर, आजमगढ़ के साथ ही वाराणसी में सोशल मीडिया प्रभारियों की तैनाती की गई है। इसका मकसद युवाओं के बीच पार्टी की पैठ को मजबूत करना है जहां पर इस समय विरोधी पार्टियां काफी मजबूती से युवाओं के बीच पैठ बना चुकी है। भाजपा और समाजवादी पार्टी की आइटी सेल की सक्रियता के बीच अब कांग्रेस की ओर से भी दखल दी जा चुकी है, जल्‍द की कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के बाद सक्रियता का मंत्र देने का काम पूर्वांचल की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी खुद देंगी।

वाराणसी सहित पूर्वांचल के अन्‍य जिलों के लिए भी इस दौरान कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मिशन 2022 फतह का मंत्र देंगी। इसके लिए पूर्वांचल के पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मुहिम सौंपी जा चुकी है। जल्‍द ही इस बाबत फैसला लेकर चयनित लोगों को सूचना दे दी जाएगी। इससे पूर्व पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी बनने के बाद से ही प्रियंका गांधी कई बार पूर्वांचल का दौरा कर चुकी हैं। इसके साथ ही पूर्वांचल में प्रियंका गांधी की सक्रियता बनी रहने से कांग्रेसियों में भी काफी उत्‍साह है। वहीं वाराणसी में पार्टी पदाधिकारी भी अब प्रशिक्षण की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। 

इस बाबत वाराणसी में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने जागरण को बताया कि 15 जुलाई के बाद दो या तीन दिवसीय शिविर का आयोजन होने के संकेत प्रदेश अध्यक्ष की ओर से मिले हैं। अन्य जिलों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चल भी इस समय लगातार रहा है। इससे बूथ स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत किया जाएगा। वहीं पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू भी हो गया है। सोनभद्र में उभ्भा नरसंहार कांड हो या एनआरसी को लेकर प्रदर्शन करने वालों की गिरफ्तारी हो सभी मौकों पर प्रियंका पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के संपर्क में रहीं और अब चुनाव के ठीक पूर्व पूरे उत्‍तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं के संवाद के अलावा पूर्वांचल पर प्रियंका गांधी का अधिक जोर है। माना जा रहा है कि भाजपा से टक्‍कर के लिए कांग्रेस से एकमात्र बड़ा चेहरा प्रियंंका गांधी का होने की वजह से पार्टी में उनकी डिमांड भी पूर्वांचल में अधिक रही है।   

इस बाबत कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने बताया कि प्रशिक्षण चार सत्र में चलेगा। पहले सत्र में वरिष्ठ नेताओं की रायशुमारी ली जाएगी। दूसरे और तीसरे सत्र में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्षों को बूथ स्तर पर काम करने के तौर-तरीके बताएंगे। चौथे सत्र में प्रियंका कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी और उनको जीत का मंत्र देने के साथ ही उनकी समस्‍याओं का समाधान करने के लिए भी वरिष्‍ठों संग परिचर्चा करेंगी। इस दौरान पार्टी में प्रत्‍याशियों को लेकर भी मंथन किया जाएगा और चुनावी रणनीति को भी अमलीजामा इसी दौरान पहनाया जाएगा।

बिना जमीन मजबूत किए 2022 का लक्ष्य भेदना है मुश्किल

जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की समीक्षा बैठक रविवार को कैंप कार्यालय में हुई। पूर्व विधायक अजय राय ने संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। पिछड़ा विभाग के प्रदेश सचिव दयाराम पटेल और डा. पवन पटेल ने कहा कि जब तक जमीनी स्तर पर अपना संगठन खड़ा नहीं करेंगे, तब तक हम वर्ष 2022 के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाएंगे।

chat bot
आपका साथी