लोगों को जगाने और सरकार के खिलाफ बिगुल बजाने के लिए नौ अक्‍टूबर को वाराणसी आ रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा

मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसजनों की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में आगामी 9 अक्टूबर को बनारस के जगतपुर पीजी कालेज रोहनिया में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:36 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:47 PM (IST)
लोगों को जगाने और सरकार के खिलाफ बिगुल बजाने के लिए नौ अक्‍टूबर को वाराणसी आ रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा
वाराणसी में हुई एक बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसजनों की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में आगामी 9 अक्टूबर को बनारस के जगतपुर पीजी कालेज रोहनिया में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। प्रदेश सचिव व मीरजापुर प्रभारी उज्जवल शुक्ला ने कहा हमारी नेता प्रियंका वाड्रा आ रही हैं।

जनपद बनारस से सटा हुआ है, हम लोग सहयोग करें और बड़ी संख्या में सभा में शामिल हों। देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। इससे निजात दिलाने के लिए सभा को सफल बनाए। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा जिस तरह से देश और प्रदेश में हालात बनाए जा रहे हैं, उसके विरोध में कार्यक्रम को सफल बनाना हमारा कर्तव्य है। लोगों में संदेश जाएगा कि बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लग सके। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल ने महंगाई और भ्रष्टाचार पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। महिला सुरक्षा के नाम पर खोखले वादे किए जा रहे हैं।  लोगों को गुमराह किया जा रहा है। लोगों को जगाने के लिए और इन सरकारों के खिलाफ एक बिगुल बजाने के लिए हमारी नेता आ रहे हैं। जिले में जितने भी विकास हुए हैं, सभी कांग्रेस के कार्यकाल में हुए हैं। संचालन कमलेश दुबे ने किया। गुलाबचंद्र पांडेय, शिवशंकर चौबे, दीपचंद जैन, छोटे खान, अमिताभ पांडेय, अर्चना चौबे, भूपेंद्र शुक्ला, राजेश मिश्रा, ज्योति, सुधाकर, सीताराम केसरी, अमर दुबे, सतीश मिश्रा, स्वरूप सिंह, इश्तियाक अंसारी, मनीष दुबे, इंद्रदेव पांडेय आदि रहे।

वाराणसी में हुई एक बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा की आगामी 2 अक्टूबर को होने वाली रैली को सफल बनाना व अधिक से अधिक सर्व समाज आमजनों की भागीदारी कराना अत्यंत आवश्यक है। वार्ड स्तर,शहर के पदाधिकारियों, वरिष्ट जन,एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों,फ्रंटल संगठन सबकी जिम्मेवारी अलग-अलग तय होगी। इस जनविरोधी सरकार को बेनकाब करने हेतु यह रैली काशी में की जा रही। बाबा विश्वनाथ की नगरी से प्रियंका जी आगामी चुनाव हेतु रैली का शंखनाद करने जा रही है। बैठक में राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी,पूर्व मंत्री अजय राय,महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे,सेवादल प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव,दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रितु पाण्डेय,मनोज दृवेदी,हसन मेहदी कब्बन,सफक रिजवी,पंकज सिंह डब्लू,समेत महानगर के समस्त उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव वार्ड अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे

chat bot
आपका साथी