पंचायत चुनाव की कमान संभालेंगे पीआरडी जवान, 24 महिला पीआरडी को विभिन्न थानों में किया गया तैनात

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जनपद में 29 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर 120 पीआरडी जवानों को भी कमान सौंपी गई है। हालांकि इन जवानों को बाहर के जनपदों में नहीं भेजा गया है बल्कि जनपद की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए लगाया गया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:50 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:50 AM (IST)
पंचायत चुनाव की कमान संभालेंगे पीआरडी जवान, 24 महिला पीआरडी को विभिन्न थानों में किया गया तैनात
पंचायत चुनाव के मद्देनजर 120 पीआरडी जवानों को भी कमान सौंपी गई है।

मऊ, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जनपद में 29 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर 120 पीआरडी जवानों को भी कमान सौंपी गई है। हालांकि इन जवानों को बाहर के जनपदों में नहीं भेजा गया है बल्कि जनपद की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए लगाया गया है। इनके साथ ही 24 महिला पीआरडी जवान भी विभिन्न थानों पर भेज दी गईं है। यह बाहर जनपदों में गई पुलिस की अनुपस्थिति में थानों की कमान संभालेंगे और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सहयोग करेंगे।

जनपद में कुल 368 पीआरडी जवान हैं। इसमें से 242 जवानों को ही चुनाव में ड्यूटी लगाने के लिए शासन की तरफ से संस्तुति की गई है। 120 चुनाव ड्यूटी में रहेंगे तो 122 सामान्य ड्यूटी भी करेंगे। इन्हें महिला थाना, स्टेडियम, यातायात व्यवस्था में लगाया गया है। 24 महिला पीआरडी में छह महिला थाना, छह घोसी महिला पुलिस चौकी व बारह को अन्य थानों में तैनात किया गया है। इसके अलावा शेष बचे जवानों को सामान्य ड्यूटी ली जाएगी। चूंकि होमगार्ड के जवान भी चुनाव ड्यूटी में लग गए हैं। इसकी वजह से अफसरों सहित विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी खाली हो गई है। इसकी वजह से इसे भी भरने का प्रयास किया जा रहा है। पीआरडी जवानों को लगाकर कानून व्यवस्था के साथ ही लोगों की सुरक्षा को मजबूत बनाया जा रहा है। पीआरडी जवान भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहे हैं। 

बोले अधिकारी : शासन के निर्देशानुसार पीआरडी जवानों को चुनाव ड्यूटी में भेजा जा रहा है। यह पूरी चुनाव प्रक्रिया तक ड्यूटी में कार्य करेंगे। चुनाव ड्यूटी पूरी होने के बाद इन्हें वापस बुला लिया जाएगा। -केएम पाठक, जिला युवा कल्याण अधिकारी व प्राविद। 

chat bot
आपका साथी