शाहीनबाग बनाने वालों के लिए पोस्टमार्टम हाउस तैयार, बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह

भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश को शाहीनबाग बनाने की ओवैसी की धमकी को बंदरघुड़की करार दिया है। कहा कि उनकी हिम्मत है तो शाहीनबाग बना कर देखें।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 09:48 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 09:48 PM (IST)
शाहीनबाग बनाने वालों के लिए पोस्टमार्टम हाउस तैयार, बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह
भारतीय जनता पार्टी के बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह

जागरण संवाददाता, बलिया। भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश को शाहीनबाग बनाने की ओवैसी की धमकी को बंदरघुड़की करार दिया है। कहा कि उनकी हिम्मत है तो शाहीनबाग बना कर देखें। यहां उनके लिए पोस्टमार्टम हाउस तैयार है। विधायक बुधवार को चांदपुर में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि देश पीएम नरेन्द्र मोदी व प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों में पूर्णतया सुरक्षित है। यहां कोई शाहीनबाग नहीं बनेगा। एनआरसी और सीएए कानून वापस नहीं होगा। जो जैसा करेगा वैसा पाएगा। ओवैसी हो या कोई और किसी को भी मजहब के नाम पर संविधान से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जा सकती है।

भाजपा की अच्छी नीतियों से हुआ प्रभावित : रविशंकर सिंह

सपा से भाजपा में शामिल हुए विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू के जनपद में प्रथम आगमन पर कई स्थानों पर स्वागत किया गया। बुधवार को शहर के सभी चौराहों पर भगवा ध्वज, बैनर, पोस्टर लग गए थे। एमएलसी ने कहा कि भाजपा की अच्छी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए। जीराबस्ती स्थित पार्टी कार्यालय पर एमएलसी ने कहा कि भाजपा देश का भविष्य संवारने का कार्य कर रही है। इसकी नीतियों में हर वर्ग के विकास का खाका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसे सेवक हैं जो दिन-रात देश और समाज की तरक्की के बारे में सोचते हैं। इससे अच्छा कुछ और नहीं हो सकता। बलिया में सभी मिलकर विकास को गति देने का काम करेंगे।राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर, सकलदीप राजभर, मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक सुरेंद्र सिंह, धनंजय कन्नौजिया, संजय यादव, भाजपा नेता नागेंद्र सिंह, गोरखपुर के विधायक विपिन सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू आदि ने एमएलसी का स्वागत किया। कार्यकर्ता काेरंटाडीह, भरौली, फेफना, चितबड़ागांव, शहर सहित पार्टी कार्यालय तक डटे रहे। बांसडीह की ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी