धान खरीद में सबसे बड़ा रोड़ा बना पोर्टल, इलाहाबाद बैंक के छह शाखाओं का नाम पोर्टल पर नहीं हो रहा प्रदर्शित

जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुरु हो गई है लेकिन पीएफएमएस पोर्टल पर इलाहाबाद बैंक की छह शाखाओं का नाम प्रदर्शित नहीं होने से दिक्‍कत हो रही है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 05 Nov 2019 09:38 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 09:10 AM (IST)
धान खरीद में सबसे बड़ा रोड़ा बना पोर्टल, इलाहाबाद बैंक के छह शाखाओं का नाम पोर्टल पर नहीं हो रहा प्रदर्शित
धान खरीद में सबसे बड़ा रोड़ा बना पोर्टल, इलाहाबाद बैंक के छह शाखाओं का नाम पोर्टल पर नहीं हो रहा प्रदर्शित

सोनभद्र, जेएनएन। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुरु हो गई है लेकिन, पीएफएमएस पोर्टल पर इलाहाबाद बैंक की छह शाखाओं का नाम प्रदर्शित नहीं होने से इससे जुड़े सैकड़ों किसानों का आनलाइन पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इससे क्षेत्र के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शासन ने जनपद में 1,12,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

जनपद में कागजों पर एक नवंबर से धान की खरीद शुरु हो गई। इसके लिए राबट््र्सगंज, दुद्धी व घोरावल क्षेत्र में 65 क्रय केन्द्र खोले गए हैं। शासन की तरफ से 112000 मीट्रिक टन धान क्रय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकार ने 1815 रुपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य रखा गया है। लेकिन पब्लिक फाइनेंसियल मैनजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) पोर्टल पर चतरा, शिवद्वार, पुरना, मधुपुर, खैरपुर, सिलथम के इलाहाबाद बैंक शाखा का नाम नहीं शो कर रहा है। इससे इन क्षेत्रों के किसानों का धान खरीद के लिए पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि कई बार से पंजीकरण कराने के लिए बैंक का दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन बैंक का नाम शो न करने से पंजीकरण नहीं हो रहा है।

 जिला विपणन अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले के चतरा, शिवद्वार, पुरना, मधुपुर, खैरपुर, सिलथम इलाहाबाद बैंक का नाम पीएफएमएस पोर्टल पर शो नहीं कर रहा है। इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है, एक दो दिनों के अंदर व्यवस्था में सुधार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी