मऊ में बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान प्रत्याशी का किया अपहरण, पुलिस मामले की जांच में जुटी

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास शुक्रवार की रात्रि नौ बजे करीब ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी को बाइक सवार छह बदमाशों ने असलहे से घायल कर अपहरण कर लिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने मऊ-आजमगढ़ मार्ग जाम कर दिया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 10:36 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 10:36 AM (IST)
मऊ में बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान प्रत्याशी का किया अपहरण, पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी को बाइक सवार छह बदमाशों ने असलहे से घायल कर अपहरण कर लिया।

मऊ, जेएनएन। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव  के पास शुक्रवार की रात्रि नौ बजे करीब ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी को बाइक सवार छह बदमाशों ने असलहे से घायल कर अपहरण कर लिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने मऊ-आजमगढ़ मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी और थाना प्रभारी ने आश्वासन देकर रात में जाम हटवाया।

थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी पद्माकर राय ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रहे हैं। वह बडागांव चट्टी पर रात के नौ बजे के करीब चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक पर छह बदमाश आए और पद्माकर राय के ऊपर असलहे के बट से हमला कर घायल कर दिया और बाइक पर जबरी बैठा कर भाग लिए। सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने  बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस काम्बिंग कर रही है। पूरे मामले की वह खुद जांच पड़ताल कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी