वाराणसी में Chain Snatching की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम, बदमाश महिलाओं को बनाते हैं निशाना

शहर में लगातार चेन स्नेचिंग की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं। हेलमेट व मास्क लगाकर बाइक सवार युवक महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। सप्ताहभर के अंदर तीन से अधिक चेन स्नेचिंग की घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:50 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:51 AM (IST)
वाराणसी में Chain Snatching की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम, बदमाश महिलाओं को बनाते हैं निशाना
वाराणसी में लगातार चेन स्नेचिंग की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं।

वाराणसी, जेएनएन। शहर में लगातार चेन स्नेचिंग की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं। हेलमेट व मास्क लगाकर बाइक सवार युवक महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। सप्ताहभर के अंदर तीन से अधिक चेन स्नेचिंग की घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस की कार्रवाई भी सिर्फ सीसीटीवी कैमरों पर टिकी हुई है। वहीं लोगों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों में घटनाएं कैद होने के बाद भी पुलिस की नाकामी जारी है।

जिले में चेन स्नेचिंग की लगातार बढ़ रही घटनाओं ने अधिकारियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक जुलाई से 15 अक्टूबर तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो जिले में चेन स्नेचिंग की 22 घटनाएं हुई थीं, वहीं अभी लगातार घटनाएं घटित हो रही हैं। इस अवधि के दौरान वर्ष 2019 में जहां चेन स्नेचिंग की 25 घटनाएं घटित हुई थीं, वहीं 2018 में 19 मामले सामने आए थे। इसके अलावा चेन स्नेङ्क्षचग के कई मामले ऐसे भी होते हैं, जिनमें पीडि़त पुलिस के पास नहीं पहुंचते हैं। बढ़ रहे मामलों को लेकर जनता में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कई बार सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध कराने के बाद भी पुलिस स्नेचरों को नहीं पकड़ पा रही है। लाकडाउन से पूर्व भी चेन स्नेचरों का आतंक था, जिसको लेकर तत्कालीन एसएसपी  ने पुलिस की नाकामी को देखते हुए क्राइम ब्रांच को जिम्मेदारी सौंप दिया था। इसके बाद चेन स्नेचरों के गिरोह को गिरफ्तार किया गया था। एक बार फिर से चेन स्नेचिंग की घटनाएं वर्तमान एसएसपी अमित पाठक के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।

सप्ताहभर के अंदर हुई चेन स्नेचिंग

-27 अक्टूबर को सेना के जवान सुरेंद्र प्रताप ङ्क्षसह की पत्नी सुनीता सिंह निवासी खुशहाल नगर शिवपुर से चेन छिनैती हुई थी। वह शाम को नटिनियादाई बाजार में सब्जी खरीदने गई थी। बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

-24 अक्टूबर को सारनाथ स्थित फरीदपुर गांव के पास बदमाशों ने मॉर्निंग वाक करते महिला रमावती देवी से चेन छीन ली। वह शक्ति पीठ कालोनी की रहने वाली थी।

-23 अक्टूबर को चेतगंज थाना क्षेत्र के लहुराबीर के पास लक्ष्मण भवन में राजघाट निवासी मुन्नी देवी सगाई समारोह में पहुंची थीं। जब वह घर जाने लगीं तो उनके गले से चेन स्नेचिंग की घटना हुई।

शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस सतर्क है

शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस सतर्क है। इसके लिए अलग से टीम बनाई गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

- अमित पाठक, एसएसपी

chat bot
आपका साथी