वाराणसी में रुद्राक्ष मॉडल और जरी अंगवस्त्र सरीखे जीआइ उत्‍पादों से पीएम का होगा अभिनंदन

PM Modi Varanasi Visit 2021 लकड़ी खिलौना क्राफ्ट और जरदोजी क्राफ्ट नई ऊंचाइयों को 15 जुलाई को छुएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन भारत जापान मैत्री के प्रतीक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेन्टर के लोकार्पण के अवसर पर जीआइ क्राफ्ट से होगा और उनको इसे भेंट भी किया जाएगा।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 03:21 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 03:31 PM (IST)
वाराणसी में रुद्राक्ष मॉडल और जरी अंगवस्त्र सरीखे जीआइ उत्‍पादों से पीएम का होगा अभिनंदन
लकड़ी खिलौना क्राफ्ट और जरदोजी क्राफ्ट नई ऊंचाइयों को 15 जुलाई को छुएगा।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। काशी के जीआइ पंजीकृत हस्त शिल्प में शुमार लकड़ी खिलौना क्राफ्ट और जरदोजी क्राफ्ट नई ऊंचाइयों को 15 जुलाई को छुएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन भारत जापान मैत्री के प्रतीक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेन्टर के लोकार्पण के अवसर पर जीआइ क्राफ्ट से होगा और उनको इसे भेंट भी किया जाएगा।

पद्मश्री सम्मानित डॉ. रजनीकांत के मार्गदर्शन में लकड़ी खिलौना के नेशनल मेरिट अवार्डी रामेश्वर सिंह और स्टेट अवार्डी राजकुमार के साथ कुशल शिल्पिओं की टीम ने एक सप्ताह के निरंतर प्रयास से रुद्राक्ष भवन के मॉडल को तैयार किया है। दूसरी तरफ लल्लापुरा निवासी मास्टर शिल्पी मुमताज अली ने जरदोजी और रुद्राक्ष के दानों का अद्भुत प्रयोग करते हुए अंगवस्त्र बनाया और ज़री से ही उकेर कर रुद्राक्ष लिखा है जिसे उन्हें तैयार करने में आठ दिन का समय लगा है। 

वहीं दूसरी ओर सारनाथ के बुनकर बच्चे लाल मौर्या ने बीएचयू में आयोजित प्रोग्राम हेतु गीता श्लोक और वन्देमातरम कैलीग्राफी अंगवस्त्र को बुन कर भेज दिया है। डॉ. रजनीकांत ने बताया कि यह अंगवस्त्र और रुद्राक्ष मॉडल प्रशासन को दिया जा चुका है। शिल्पिओं के समग्र विकास में यह रुद्राक्ष भवन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और पर्यटन के साथ ही जीआइ उत्पाद को बढ़ावा मिलेगा, जापान सरकार के साथ शिल्प कला विकास के नए द्वार भी खुलेंगे और आत्म निर्भर भारत मे लोकल को ग्लोबल तक पहुचाने में मील का पत्थर सबित होगा।

chat bot
आपका साथी