10 जुलाई के बाद पीएम किसी दिन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जनता को समर्पित करेंगे : सतीश महाना

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्य कार्यपालक यूपीडा व अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी और अपर मुख्य सचिव अवस्थापना अरविंद कुमार भी मौजूद रहे।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 01:33 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 03:01 PM (IST)
10 जुलाई के बाद पीएम किसी दिन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जनता को समर्पित करेंगे : सतीश महाना
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया।

आजमगढ़, जेएनएन। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्य कार्यपालक यूपीडा व अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी और अपर मुख्य सचिव अवस्थापना अरविंद कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की महात्वाकांछी योजना का 90 फीसद काम पूरा देख केंद्रीय मंत्री खुश हुए। उन्होंने कहाकि 10 जुलाई के बाद किसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की सेवा में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे समर्पित कर देंगे।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरा हेलीकाप्टर, आधा घंटे में निरीक्षण

केंद्रीय औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना दिन में 11.45 बजे किशुनदाश पुर में पहुंचे। वहां 15 मिनट तक निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों से संक्षिप्त वार्ता की। कमिश्नर विजय विश्वास पंत, डीएम राजेश कुमार, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों से वार्ता के बाद जाने के दौरान जिलाधिकारी को नियमित निगरानी की जिम्मेदारी सौंप गए। कहा कि 10 जुलाई के बाद किसी दिन प्रधानमंत्री पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जनता की सेवा में समर्पित कर देंगे।

22494.66 करोड़ रुपये खर्च कर रही उत्तर प्रदेश सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है पूर्वांचल एक्सप्रेस वे। करीब 22494.66 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट एवं प्रदेश को तरक्की की राह दिखाने का सशक्त जरिया होने के कारण मुख्यमंत्री इसके समय से पूरा होने पर खुद निगरानी करते चले आ रहे हैं। इस एक्सप्रेसवे की लम्बाई 340.824 किमी. है। इस परियोजना से जनपद लखनऊ ,बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ तथा गाजीपुर लाभान्वित होंगे। इस एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का चलना शुरू होने के साथ ही पूर्वाचल के लोगों का बड़ा सपना पूरा हो जाएगा। उद्योग धंधों का मार्ग प्रशस्त होने के साथ ही क्षेत्रीय लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार भी उपलब्ध होगा।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना से लाभ

1-प्रदेश का पूर्वी क्षेत्र प्रदेश की राजधानी एवं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे व यमुना एक्सप्रेस-वे के माध्यम से देश की राजधानी से त्वरित एवं सुगम यातायात के कारिडोर से जुड़ जाएगा।

2-प्रदेश का सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। वाहनों के ईंधन खपत में महत्वपूर्ण बचत एवं प्रदूषण नियंत्रण भी संभव हो सकेगा।

3-परियोजना से अच्छादित क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ ही कृषि, वाणिज्य, पर्यटन तथा उद्योगों की आय को बढ़ावा मिलेगा।

4-एक्सप्रेस-वे के निकट इण्डस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, मेडिकल संस्थान आदि की स्थापना के भी अवसर सुलभ होंगे।

5-हैंडलूम उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, भण्डारण ग्रह, मंडी तथा दुग्ध आधारित उद्योगों की स्थापना हेतु एक उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा।

chat bot
आपका साथी