PM Modi in Varanasi on Dev Deepawali: आज काशी महादेव के माथे पर चन्द्रमा की तरह चमक रही : पीएम मोदी

PM Modi in Varanasi on Dev Deepawali वाराणसी पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी और प्रयागराज के बीच 2474 करोड़ की सिक्स लेन परियोजना का लोकर्पण करने के बाद विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा का पूजन अर्चन किया। फिर पीएम मोदी राजघाट पहुचे और देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 07:30 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 07:30 PM (IST)
PM Modi in Varanasi on Dev Deepawali: आज काशी महादेव के माथे पर चन्द्रमा की तरह चमक रही : पीएम मोदी
पीएम मोदी राजघाट पहुचे और देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया।

वाराणसी, जेएनएन। वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी और प्रयागराज के बीच 2474 करोड़ की सिक्स लेन परियोजना का लोकर्पण करने के बाद विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा का पूजन अर्चन किया। यहां से पीएम मोदी राजघाट पहुचे और देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे आज पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाती काशी, महादेव के माथे पर विराजमान चन्द्रमा की तरह चमक रही है। उन्होंने कहा काशी के लोग ही देव स्वरूप हैं। काशी के नर-नारी तो देवी व शिव के रूप हैं। इसलिए इस चौरासी घाटों पर इन लाखों दीपों को आज भी देवता ही प्रज्ववलित कर रहे हैं। देवता ही यह प्रकाश फैला रहे हैं। आज ये दीपक उन आराध्यों के लिए भी जल रहे हैं जो जन्मभूमि के लिए बलिदान हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देव दीपावली की परंपरा का यह क्षण भावुक कर जाता है। इस मौके पर मैं देश की रक्षा के लिए शहीद होने वाले सपूतों को नमन करता हूं। साथियों, चाहे सीमा पर घुसपैठ की कोशिशें हों, या देश के भीतर देश को तोड़ने वाली साजिश हो, भारत आज सबका मुहतोड़ जवाब दे रहा है। इसके साथ देश गरीबी व अन्याय के खिलाफ भी बदलाव के दीए जला रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज गरीबों को उनके जिले गांव में रोजगार के लिए प्रधाननंत्री रोजगार अभियान चल रहा है। स्वामित्व योजना के तहत मकान-जमीन पर अधिकार दिया जा रहा है। रेहड़ी, पटरी व ठेले वालों को भी मदद देने के लिए बैंक आगे आ रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही मैंने पटरी वालों से काशी में बात भी की थी। देश लोकल के लिए वोकल भी हो रहा है। बराबर याद रखते हो कि भूल जाते हो, मेरे जाने के बाद। वोकल फार लोकल... इस बार के पर्व, दीवाली जैसे मनाई गई जैसे देश के लोगों ने लोकर गिफ्ट के साथ अपने त्योहार मनाए वाकई प्रेरणादायी है। यह जिंदगी का हिस्सा बनना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे पर्व भी गरीबों की मदद का साधन बन रहे हैं। गुरुनानक देव जी का काशी से आत्मिक संबंध रहा है। गुरुद्वारा इतिहास का साक्षी है जब गुरुनानक पधारे थे और काशीवासियों को राह दिखाई थी। आज हम रिफार्म की बात करते हैं लेकिन इसके बड़े प्रतीक गुरुनानक देव ही थे। जब देश हित में बदलाव होते हैं तो जाने- अनजाने विरोध जरूर होते हैं, यही सीख हमें गुरुनानक देव से मिलती है।

काशी के लिए विकास के कार्य शुरू हुए तब भी विरोध करने वालों ने विरोध किया था। कारिडोर बनेगा यह तय किया गया। विरोध करने वालों ने इसे लेकर काफी कुछ किया था। आज बाबा की कृपा से काशी का गौरव स्थापित हो रहा है। सदियों पहले गंगा से जो बाबा का संबंध था स्थापित हो रहा है। नेक नीयत से जब अच्छे कार्य किए जाते हैं, विरोध के बाद भी उनकी सिद्धि होती है। अयोध्या में इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा। कैसे- कैसे डर पैदा करने के प्रयास किए गए, जब राम जी ने चाह लिया तो मंदिर बन रहा है। अयोध्या- काशी व प्रयाग का यह क्षेत्र अध्यात्मिकता का साथ देने के लिए तैयार हो रही है। इससे दुनिया का पर्यटन इस क्षेत्र की ओर देख रहा है। बनारस में काशी विश्वनाथ के साथ दुगा मंदिर जैसे स्थलों का भी विकास किया गया। दूसरे स्थलों को भी सुधारा जा रहा है। घाटों की तस्वीर बदल रही है। सुबह-ए- बनारस को अलौकिक आभा मिली है। मां गंगा का जल भी निर्मल हो रहा है। यही बनारस का सदा बना रहने वाला रस है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सारनाथ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आप सबकी जो लंबे समय से मांग थी पूरी हो गई है। बुद्ध के दया करुणा के संदेश साकार होंगे। यह आज के समय में प्रासंगिक है। वे कहते थे वैर से वैर शांत नहीं होता। दीपावली का संदेश है, हमारा मन भी इसी दीपों की तरह जगमग हो। दुनिया करुणा- दया के भाव को समाहित करे, यह संदेश दुनिया में जाए। देश ने आत्मनिर्भर भारत की जो यात्रा शुरू की है, एक सौ तीस करोड़ भारतवासियों के सहयोग से पूरा करेंगे। कोरोना के कारण जो नियम निर्धारित होते थे, ऐसे में आपके बीच आने में इस बार विलंब हो गया। इतना दिन बीत गया तो फील करता था कुछ छूट गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आया तो मन ऊर्जावान हो गया। प्रफुल्लित हो गया लेकिन मैं कोरोना के इस काल में भी एक पल भी आपसे दूर न था। कोरोना के केस कैसै बढ़ रहे, अस्पताल में क्या सुविधा है, कोई भूखा न रह जाए देखा करता था। अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से आपने किसी को भूखा न रहने दिया। आपके सेवा भाव के लिए समर्पण के लिए फिर गंगा के तट से आप सभी काशीवासियों को नमन करात हूं। सेवाभाव को प्रणाम करता हूं। आपने जो गरीबों की मदद की उसने मेंरे दिल को छू लिया है। आपकी जितनी सेवा करूं कम रहेगी। कोई कमी न रखूंगा। मेरे लिए आज गौरव का पल है कि ऐसे जगमगाते पल में आपके बीच आने का अवसर मिला। कोरोना को परास्त करेंगे विकास के रास्ते पर मां गंगा की तरह चलेंगे।

chat bot
आपका साथी