पूर्वांचल का अत्याधुनिक खेल मैदान बलिया के दुमदुमा में बनेगा, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने खेल निदेशक संग किया सर्वे

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक बड़ा स्टेडियम जनपद में बनेगा। जो पूर्वांचल का सबसे बेहतरीन खेल मैदान होगा। यह शहर के करीब सात किमी दूर दुमदुमा में बनेगा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 08:20 AM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 10:03 AM (IST)
पूर्वांचल का अत्याधुनिक खेल मैदान बलिया के दुमदुमा में बनेगा, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने खेल निदेशक संग किया सर्वे
पूर्वांचल का अत्याधुनिक खेल मैदान बलिया के दुमदुमा में बनेगा, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने खेल निदेशक संग किया सर्वे

बलिया, जेएनएन। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक बड़ा स्टेडियम जनपद में बनेगा। जो पूर्वांचल का सबसे बेहतरीन खेल मैदान होगा। यह शहर के करीब सात किमी दूर दुमदुमा में बनेगा। वहां 12 एकड़ जमीन खाली है, जिसका निरीक्षण खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह के साथ किया। उन्‍होंने बताया कि फिलहाल जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया होगी। अगले वित्तीय वर्ष में बजट आवंटित होने के बाद वहां काम शुरू हो जाएगा।

निरीक्षण व सर्वे करने के बाद खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि शहर के बीच स्थित वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम को बेहतर बनाने का काम तो होगा ही, इसके अलावा दुमदुमा में ऐसा स्टेडियम बनेगा जहां 400 मीटर का सिन्थेटिक ट्रैक जैसी आधुनिक व्यवस्था होगी। इसके अलावा आंतरिक हाल के साथ एक बेहतरीन बाहरी खेल मैदान की परिकल्पना पूरी होगी। खेल निदेशक ने दावा कि यह मैदान पूर्वांचल का सबसे बेहतरीन खेल मैदान होगा। थम्हनपुरा में मंत्री और निदेशक गए, जहां जगह कम होने के बावजूद खेल निदेशक ने उसे भी बेहतर स्वरूप देने का भरोसा दिलाया।

स्टेडियम में बनेगी बड़ी जिम, अन्य व्यवस्थाएं होंगी दुरूस्त

खेल निदेशक आरपी ङ्क्षसह ने बताया कि वीर लोरिक स्टेडियम का जीर्णोद्वार किया जाएगा। इसमें बड़ी जिम बनाई जाएगी। साथ ही बहुद्देशीय सभागार को ठीक कराया जाएगा। स्टेडियम में सीवरेज सिस्टम, बाथरूम, नीचे की जमीन को उंचीकरण के साथ ग्राउण्ड के हर मानक को पूरा कराने पर विशेष जोर होगा। बताया कि इस पर ढ़ाई से तीन करोड़ तक का खर्च आएगा। वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट में इस कार्य को डाल दिया गया है। अगले वित्तीय वर्ष की शुरूआत में ही काम शुरू हो जाएगा। अगले साल मार्च के बाद काम शुरू हो जाएगा।

सोहांव में होगी प्रदेश स्तरीय बालीबॉल प्रतियोगिता

खेल निदेशक ने बताया कि जिले में भी बड़ी-बड़ी प्रतियोगिताएं होंगी। जल्द ही सोहांव में प्रदेश स्तरीय बालीबॉल प्रतियोगिता होगी, जिसमें सभी 18 मण्डलों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता की सारी व्यवस्था खेल विभाग देखेगा। इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिले में खेल के प्रति लोगों की रूचि बढ़ाने व प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास होगा।

अब यूपी में खिलाडिय़ों के आएंगे अच्छे दिन

प्रदेश के खेल निदेशक आरपी ङ्क्षसह ने कहा कि यूपी में अब खिलाडिय़ों के अच्छे दिन आएंगे। मंत्री उपेंद्र तिवारी संग खेल मैदानों का सर्वें करने के बाद स्टेडियम में उन्होंने प्रेसवार्ता की। सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब ओलम्पिक में पदक पाने वाले खिलाड़ी को राजपत्रित अधिकारी पद पर नियुक्ति देगी। कहा कि ओलम्पिक में मात्र भाग लेने वाले खिलाडी को 10 लाख व एशियन गेम्स में भाग लेने वाले खिलाडी को पांच लाख प्रोत्साहन राशि देंगे। ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने पर छह करोड़, रजत पदक पर चार करोड़ व कांस्य लाने वाले को दो करोड़ देंगे। इसी प्रकार एशियन गेम्स में यह प्रोत्साहन राशि क्रमश: पचास लाख, बीस लाख व दस लाख है। खेल निदेशक आरपी ङ्क्षसह ने यह भी बताया कि सरकारी नौकरियों में स्पोट््र्स कोटे की काफी सीटें खाली पड़ी हैं। अकेले यूपी पुलिस में तीन हजार सीटें खाली हैं। अब ऐसी सीटें शीघ्र भरी जाएंगी। उन्होंने कहा कि हॉस्टल सुविधा में हमने 26 वर्षों से चल रही व्यवस्था में बदलाव किया है।

अब चन्द्रशेखर के नाम पर होगा खेल कालेज

खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि जिले में बन रहा स्पोर्टस कालेज पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के नाम पर होगा। इसके नामकरण की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी है और इस पर अंतिम मुहर भी लग गयी है। मुख्यमंत्री की तरफ से इसका अप्रूवल भी हो गया है।

chat bot
आपका साथी