वाराणसी में फुलवरिया फोरलेन आरओबी का हुआ टेंडर, काम खत्‍म करने की समय सीमा भी तय

फुलवरिया फोरलेन में पडऩे वाले दोनों रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की निविदा (टेंडर) खुल गई है। रेलवे प्रशासन से ग्रीन सिग्नल मिलने के साथ ही राजकीय सेतु निगम ने टेंडर निकाला था। टेक्निकल बिड फाइनल होने के बाद निविदा खोली गई।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:20 PM (IST)
वाराणसी में फुलवरिया फोरलेन आरओबी का हुआ टेंडर, काम खत्‍म करने की समय सीमा भी तय
फुलवरिया फोरलेन में पडऩे वाले दोनों रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की निविदा (टेंडर) खुल गई है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। फुलवरिया फोरलेन में पडऩे वाले दोनों रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की निविदा (टेंडर) खुल गई है। रेलवे प्रशासन से ग्रीन सिग्नल मिलने के साथ ही राजकीय सेतु निगम ने टेंडर निकाला था। टेक्निकल बिड फाइनल होने के बाद निविदा खोली गई। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने भी तेजी से काम करना शुरू कर दिया है जिससे अक्टूबर माह तक हरहाल में काम पूरा हो सके। दोनों विभागों को काम खत्म करने की समयसीमा तय कर दी गई है।

फुलवरिया फोरलेन में एक-एक बाधा दूर होने के साथ निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। फुलवरिया फोरलेन के निर्माण में रेलवे प्रशासन और सेना की जमीन रास्ते में पड़ रही थी। जिला प्रशासन के सहयोग से जमीन की समस्या दूर हो गई। उसी हिसाब से पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम भी काम करता रहा। रेलवे के सम्पार-चार और पांच पर आरओबी बनना है। यहां तकनीकी काम के चलते राजकीय सेतु निगम ने टेंडर निकाला था।

फुलवरिया फोरलेन की दूरी-5.3 किलोमीटर

लागत-60 करोड

जमीन मुआवजा-110 करोड

लहरतारा फुलवरिया-शिवपुर सम्पार-चार पर आरओबी

लंबाई -627.280 मीटर

लागत -5437.47 लाख

कार्य प्रारंभ-अप्रैल-2018

लहरतारा फुलवरिया-शिवपुर सम्पार-पांच पर आरओबी

लंबाई -643.630 मीटर

लागत -5260.51 लाख

कार्य प्रारंभ-अप्रैल, 2019

उम्‍मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह काम भी सीएम और पीएम की प्राथमिकता में होने की वजह से काम को जल्‍द पूरा करने का दबाव भी है। ऐसे में फोरलेन सड़क का काम जल्‍द पूरा होने से इसका लाभ भी शहर के लोगों को जल्‍द ही मिलने लगेगा। माना जा रहा है कि शहर में विकास कार्यों को लेकर सीएम के दिशा निर्देशों के बाद ही काफी हद तक तैयारियों को प्रशासन अमलीजामा पहना पा रहा है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में कई प्रमुख मार्गों पर जाम तो कम होगा ही साथ ही यातायात भी काफी सुगम हो जाएगा।   

chat bot
आपका साथी