Covid-19 Vaccination : बनारस वालों ने रात में बुक कराया था स्लाट, सुबह 10 बजे से लगवा रहे टीका

ग्रामीण क्षेत्र के केन्द्रों पर आनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले तथा ऑन स्पॉट (वॉक इन) नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर उपस्थित होकर अपना टीकाकरण कराएं।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 11:10 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 11:10 AM (IST)
Covid-19 Vaccination : बनारस वालों ने रात में बुक कराया था स्लाट, सुबह 10 बजे से लगवा रहे टीका
पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले तथा ऑन स्पॉट (वॉक इन) नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। जनपद में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत रविवार रात 8 बजे से कोविन पोर्टल पर पंजीयन के बाद लोगों ने स्लाट बुक कराया था। स्लाट बुक होने के बाद अगले दिन यानी सोमवार को सुबह 10 बजे से निर्धारित केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। सुबह से ही कोविड टीका लेने वालों की कतार केंद्रों पर नजर आई। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीबी सिंह ने बताया कि रविवार (12 सितम्बर) को रात्रि 8 बजे से स्लाट खोले गए थे। लाभार्थी सोमवार को सुबह 10 बजे से पहुंचकर टीकाकरण करा रहे हैं। जिले में 13 सितम्बर को 3 केन्द्रों क्रमशः राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज चौकाघाट, एसवीएम हॉस्पिटल भेलूपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में सिर्फ द्वितीय डोज का टीकाकरण किया जायेगा। शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्र के केन्द्रों पर आनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले तथा ऑन स्पॉट (वॉक इन) नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर उपस्थित होकर अपना टीकाकरण कराएं। इसके साथ ही उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वह केंद्रों पर शांतिपूर्वक रूप से टीकाकरण का लाभ उठाएं। सभी नागरिक अपनी बारी आने पर ही टीकाकरण कराएं। उन्होंने आग्रह किया है कि सरकार द्वारा दी जा रही निःशुल्क सुविधाओं का शांतिपूर्ण तरीके से लाभ उठाएं जिससे अन्य नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

डीआइओ ने बताया कि जनपद में जिला महिला चिकित्सालय कबीरचौरा पर महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इन सत्रों पर महिलाएं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर अपना टीकाकरण करा सकती हैं। महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र हेतु भी स्लाट खोले जाएंगे इसमें पंजीकृत महिला टीका लगवा सकती है, वहीं जिन नागरिकों के द्वितीय डोज़ लगवाने का समय हो गया है वे टीकाकरण केन्द्र पर जाकर अपना टीकाकरण अवश्य करा लें।

chat bot
आपका साथी