मालगाडिय़ों के परिचालन में पीडीडीयू मंडल ने तोड़ा रिकार्ड, एक दिन में 364 गाडिय़ों का हुआ इंटरचेंज

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में रविवार को एक दिन में 364 मालगाडिय़ों का इंटरचेंज हुआ। यह मालगाडिय़ों के परिचालन में मंडल की उपलब्धि है। मंडल ने अपना ही पिछला रिकार्ड तोड़ दिया है। पिछले बार एक दिन में 344 मालगाडिय़ां चली थी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 09:54 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 09:54 PM (IST)
मालगाडिय़ों के परिचालन में पीडीडीयू मंडल ने तोड़ा रिकार्ड, एक दिन में 364 गाडिय़ों का हुआ इंटरचेंज
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में रविवार को एक दिन में 364 मालगाडिय़ों का इंटरचेंज हुआ।

चंदौली, जेएनएन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में रविवार को एक दिन में 364 मालगाडिय़ों का इंटरचेंज हुआ। यह मालगाडिय़ों के परिचालन में मंडल की उपलब्धि है। मंडल ने अपना ही पिछला रिकार्ड तोड़ दिया है। पिछले बार एक दिन में 344 मालगाडिय़ां चली थी।

स्थानीय मंडल पूर्व की ओर पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल व पश्चिम की ओर उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल और उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के साथ मालगाडिय़ों का बड़े पैमाने पर आवागमन (इंटरचेंज) किया जाता है। रेलवे कोयला, खाद्यान्न व दैनिक जीवन की वस्तुओं की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध है। विभाग के कर्मी इस सफलता से गदगद हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि मंडल ने एक दिन में 350 से अधिक मालगाडिय़ों का परिचालन किया गया। भविष्य में एक दिन में 400 मालगाडिय़ों का परिचालन करने का लक्ष्य है।

मंडल की उपलब्धि पर नजर

लखनऊ व प्रयागराज मंडल के साथ मंडल ने अपना अब तक का सर्वाधिक 176 मालगाडिय़ों का आवागमन (इंटरचेंज) किया गया। मंडल का पिछला रिकार्ड 164 मालगाडिय़ों का था। साथ ही सर्वाधिक 90 मालगाडिय़ों का प्रवेश कराया गया, पिछली बार 89 मालगाडिय़ों का प्रवेश हुआ था। स्थानीय मंडल क्षेत्र से लखनऊ व प्रयागराज मंडल अब तक का सर्वाधिक 86 मालगाडिय़ों का प्रस्थान हुआ जबकि पिछला रिकार्ड 85 मालगाडिय़ों का था। लखनऊ मंडल में अब तक के सर्वाधिक 37 मालगाडिय़ों का प्रस्थान कराया गया, पिछली बार 36 था। मंडल ने अप-डाउन मिलाकर उत्तर रेलवे के साथ अपना अब तक का सर्वाधिक कुल 81 मालगाडिय़ों का आवागमन किया गया, पिछला रिकार्ड 74 मालगाडिय़ों का था।

मालगाडिय़ों के परिचालन में यह एक बड़ी उपलब्धि है

मालगाडिय़ों के परिचालन में यह एक बड़ी उपलब्धि है। परिचालन विभाग के कर्मियों के मेहनत है। भविष्य में भी और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।

- राजेश कुमार पांडेय, डीआरएम, पीडीडीयू मंडल

chat bot
आपका साथी