जौनपुर में पोलिंग बूथों के लिए रवाना हुईं पार्टियां, कल सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान

जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान 15 अप्रैल गुरुवार को है। इसके लिए सभी 21 ब्लाकों में 5106 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां जिला क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही प्रधान पद के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 01:56 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:38 PM (IST)
जौनपुर में पोलिंग बूथों के लिए रवाना हुईं पार्टियां, कल सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान
प्रथम चरण में जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान 15 अप्रैल गुरुवार को है।

जौनपुर, जेएनएन। प्रथम चरण में जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान 15 अप्रैल गुरुवार को है। इसके लिए सभी 21 ब्लाकों में 5106 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही प्रधान पद के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

इसके लिए सभी ब्लाकों से मतदान के लिए उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्रियों के साथ पोलिंग पार्टियों (मतदान कर्मियों) की रवानगी सुबह नौ बजे से शुरू हो गई है। इस दौरान सभी ब्लाकों में कोविड हेल्प डेस्क बनाया गया है। जहां होकर ही मतदान कर्मी ब्लाक परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। पोलिंग पार्टियां देरशाम तक सभी मतदेयस्थलों पर पहुंचकर उसे अपने कब्जे में लें लेंगी।

जिले में 36 लाख, 29 हजार, 704 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए कुल 20 हजार 416 मतदान कर्मी लगाए गए हैं। वहीं 20 फीसद रिजर्व में रखे गए हैं। मतदान को सकुशल सपन्न कराने के लिए 1740 ग्राम पंचायतों को 214 सेक्टर, 37 जोन व छह सुपर जोन में विभाजित किया गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान के 1740 पदों के लिए 12052, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 4995, 2027 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 9669 व 83 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 1272 प्रत्याशी मैदान में हैं।

वहींं मड़ियाहूं विकासखंड में दोपहर दो बजे तक एक भी पोलिंग पार्टी रवाना नहीं हो पाई थी, कारण बताया गया कि पार्टियों के सभी सदस्य एक साथ एकत्रित नहीं हो पा रहे हैं। मड़ियाहूं विकासखंड के पांच बूथों को माडल बूथ बनाया गया है। जिसमें टिकारी, पूरनी, उंचनी कला, सराय कालिदास, पाली आदि शामिल है। इस बूथों पर कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था तथा बूथों को गुब्बारों से सजाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी