दीपक की रोशनी से जगमगाया पंडित दीनदयाल स्मृति उपवन, 104वीं जयंती की पूर्व संध्‍या पर आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पड़ाव स्थित स्मृति उपवन में दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। स्मृति उपवन पर भाजपा की ओर से 1100 दीप जलाकर रोशनी से जगमग किया गया। 104वीं जयंती 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक मनाई जाएगी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:14 PM (IST)
दीपक की रोशनी से जगमगाया पंडित दीनदयाल स्मृति उपवन, 104वीं जयंती की पूर्व संध्‍या पर आयोजन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में दीपोत्सव का आयोजन किया गया है।

वाराणसी, जेएनएन। राष्ट्रवादी चिंतक, विचारक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक मनाई जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को बूथ स्तर पर मनाएंगे जिसमें बूथ समिति के सभी सदस्य शामिल होंगे। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को साझा करेंगे। वहीं, पूर्व संध्या पर गुरुवार को पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। स्मृति उपवन पर भाजपा की ओर से 1100 दीप जलाकर रोशनी से जगमग किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्मृति उपवन पर उनकी 104वीं जयंती के अवसर पर 104 अंक को दीप से अंकित करते हुए उन्हें याद किया। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि 25 सितंबर को उनके जयंती पर पड़ाव स्थित स्मृति उपवन पर सुबह 8.30 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। शुरूआत में 104 कार्यकर्ताओं द्वारा स्मृति उपवन पर 104 पौधारोपण किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 9 बजे प्रथम सत्र व सुबह 10.15 बजे द्वितीय सत्र प्रारंभ होगा जिसमें वक्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन व उनके सिद्धान्तों पर अपने विचार रखेंगे। पंडित दीनदयाल स्मृति उपवन पर दीपोत्सव कार्यक्रम में काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, चंदौली जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, संतोष खरवार, शिवशंकर पटेल, प्रवीण गौतम, संतोष सोलापुरकर, अनुराग मौर्या आदि उपस्थित थे।

मोदी को दोबारा पीएम बनाने का लिया संकल्प

इंग्लिशिया लाइन स्थित भरतीय शिक्षा मंदिर स्कूल परिसर में गुरुवार को मिशन मोदी अगेन पीएम के काशी महानगर, चंदौली व काशी जिला के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल काका ने भावी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने नरेन्द्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षण प्रमुख भोले प्रसाद त्रिपाठी, राष्ट्रीय व्यवस्था प्रमुख डॉक्टर मिथलेश पांडेय  एवं ब्रज प्रांत महामंत्री प्रदीप शर्मा ने देश को नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री होने के महत्व को दर्शाया। इसके पूर्व मां भारती के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बैठक में काशी प्रांत के अध्यक्ष बिहारीलाल केसरवानी, प्रांत उपाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, प्रांत महामंत्री विजय कुमार सिंह, प्रांत मंत्री कृष्णा सिंह व चंदौली के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, महानगर अध्यक्ष रामबाबू केशरी, महिला मोर्चा चंदौली की निशा शर्मा उपस्थित रहीं। अध्यक्षता दिग्विजय सिंह ने की।

chat bot
आपका साथी