Panchayat Elections in Jaunpur : छिटपुट घटनाओं के बीच जिले में 60 फीसद मतदान, मतगणना दो मई को

छिटपुट घटनाओं के बीच जौनपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान गुरुवार संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान छह बजे तक चला। हालांकि कई बूथों पर सात बजे के बाद भी मतदाताओं की कतार लगी रही। 60 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 09:15 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:15 PM (IST)
Panchayat Elections in Jaunpur : छिटपुट घटनाओं के बीच जिले में 60 फीसद मतदान, मतगणना दो मई को
Panchayat Elections in Jaunpur : 60 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जौनपुर, जेएनएन। Panchayat Elections in Jaunpur : छिटपुट घटनाओं के बीच जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान गुरुवार संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान छह बजे तक चला। हालांकि कई बूथों पर सात बजे के बाद भी  मतदाताओं की  कतार लगी रही। इस दौरान 60 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई बूथों पर मतपत्रों में गड़बड़ी के चलते कुछ देर के लिए मतदान बाधित हुआ।

मतदान के लिए सभी 21 ब्लाकों में 1798 मतदान केंद्र व 5106 मतदेय स्थल बनाए गए थे। अधिकतर बूथों पर कोविड हेल्प डेस्क का गठन नहीं किया गया था। प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं हुआ। मतदान के लिए सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की कतरा लगी रही। इस दौरान 83 जिला पंचायत सदस्य, 1737 ग्राम प्रधान, 2027 क्षेत्र पंचायत व 21729 ग्राम पंचायत सदस्यों के चयन के लिए कुल 36 लाख, 29 हजार, 704 मतदाताओं में से 60 फीसद ने वोट डाला।

मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार की देरशाम ही सभी मतदेयस्थलों पर पहुंच गई थीं। मतदान के दौरान पूरे दिन जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी  व एसपी  बूथों का चक्रमण करते रहे और मतदाताओं को कोविड से बचाव को लेकर निर्देश देते रहे। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 24 हजार मतदान कर्मियों को लगाया गया था। इसके साथ ही पूरे चुनाव क्षेत्र को 214 सेक्टर, 37 जोन व छह सुपर जोन में विभाजित किया गया था। इस दौरान ग्राम प्रधान के 1737 पदों के लिए 12052, ग्राम पंचायत सदस्य के 21729 पदों के लिए कुल 4995, 2027 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 9669 व 83 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 1272 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनका भाग्य गुरुवार की देर शाम मतपेटी में बंद हो गया। मतों की गणना दो मई को कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी