Panchayat Elections 2021 : बलिया में आरक्षण सूची जारी, देर रात को जारी होते ही चुनाव की गुणा गणित में जुट गए दिग्गज

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बलिया में आरक्षण लिस्ट का प्रकाशन मंगलवार की रात को कर दिया गया। इसको लेकर विकास भवन पर ऊहापोह की स्थिति बनी रही। 19 ब्लाकों के 940 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने है। गांवों में चुनावी माहौल गरमा गया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 12:10 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 02:09 PM (IST)
Panchayat Elections 2021 : बलिया में आरक्षण सूची जारी, देर रात को जारी होते ही चुनाव की गुणा गणित में जुट गए दिग्गज
19 ब्लाकों के 940 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने है।

बलिया, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण लिस्ट का प्रकाशन मंगलवार की रात को कर दिया गया। इसको लेकर विकास भवन पर ऊहापोह की स्थिति बनी रही। जनपद के 19 ब्लाकों के 940 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होने है। आरक्षण की सूची जारी होते ही गांवों में चुनावी माहौल गरमा गया है।

जिला पंचायत-वार्डवार आरक्षण

वार्ड नंबर-6 बैरिया महिला, 51 पिछड़ी वर्ग महिला, 50 अनुसूचित, वार्ड-5 अनुसूचित जाति महिला, 58 अनुसूचित जाति, 56 अनुसूचित जनजाति, वार्ड एक महिला, वार्ड 11 अनुसूचित, वार्ड नंबर 9 अनुसूचित, वार्ड 54 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड 48 पिछड़ा वर्ग, 55 अनुसूचित जाति, 57 महिला, 52 महिला, 13 पिछड़ा वर्ग, 53 अनुसूचित जाति, तीन पिछड़ा वर्ग महिला, 49 अनुसूचित जाति महिला, आठ अनुसूचित जनजाति महिला, 10 महिला, चार महिला, 43 सामान्य, 14 पिछड़ा वर्ग, 19 सामान्य, 23 सामान्य, 22 सामान्य, 25 सामान्य, दो सामान्य, 44 पिछड़ा वर्ग, 21 महिला, 46 सामान्य, 12 सामान्य, सात महिला, 18 सामान्य, 20 पिछड़ी, 30 पिछड़ी, 31 पिछड़ी, 15 सामान्य, 42 सामान्य, 37 पिछड़ा वर्ग महिला, 38 सामान्य, 47 सामान्य, 39 सामान्य, 35 सामान्य, 27 सामान्य, 32 सामान्य, 29 सामान्य, 41 पिछड़ा वर्ग महिला, 40 सामान्य, 24 महिला, 36 पिछड़ा वर्ग, 17 सामान्य, 26 पिछड़ा वर्ग, 34 पिछड़ा वर्ग, 28 पिछड़ा वर्ग महिला, 45 महिला, 33 महिला, 16 सामान्य।

ब्लाक का आरक्षण

हनुमानगंज-अनुसूचित जनजाति महिला, बैरिया-अनसूचित जनजाति महिला, दुबहड़-महिला, बेलहरी-सामान्य, मुरली छपरा-सामान्य, बांसडीह-अनुसूचित जाति, रेवती-पिछड़ा वर्ग, सीयर-महिला, नगरा-पिछड़ा वर्ग, नवानगर-सामान्य, सोहांव-सामान्य, चिलकहर-सामान्य, पंदह-पिछड़़ा वर्ग, रसड़ा-पिछड़ा वर्ग महिला, बेरुआरबारी-अनुसचित जाति, गड़वार-सामान्य, मनियर-पिछड़ा वर्ग महिला।

विकास भवन में दिखा माहौल, हर कोई आरक्षण जानने को था आतुर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण लिस्ट के प्रकाशन को लेकर मंगलवार को विकास भवन में गहमागहमी का माहौल रहा। चुनावी मैदान में कूदने की तैयारी में लगे लोग पूरे दिन चक्रमण करते हैं। लोग आरक्षण की  सूची कब जारी होगी, इसके बारे में पूछते रहे। लेकिन कर्मचारी कुछ भी जवाब देने से इकार करते रहे। देर शाम तक लिस्ट जारी नहीं होने से लोगों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही। शासन के निर्देश पर दो मार्च को आरक्षण लिस्ट का प्रकाशन होना था। हर कोई लिस्ट को लेकर उतावला दिखा।

बोर्ड पर लगी सूची को देखने को उमड़े लोग

जिला पंचायत राज अधिकारी के कक्ष के पास बोर्ड पर शासन से आरक्षण तैयार करने के लिए आए मानक को पहले से चस्पा किया गया था। ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग उसी को देखकर आरक्षण की लिस्ट समझ बैठे। इसे देखने के लिए भीड़ जुट गई। फिर कर्मचारियों ने बताया कि यह लिस्ट नहीं है। इस पर लोगों ने नाराजगी भी व्यक्त की।

घनघनाते रहे फोन

आरक्षण की सूची में अपने गांव की स्थिति को लेकर हर कोई एक दूसरे को फोन कर रहा था। दैनिक जागरण में भी जानकारी के लिए लोग मोबाइल पर फोन करते रहे। इंटरनेट मीडिया पर चल रहे कुछ अफवाहों की पुष्टि भी कर रहे थे।

बलिया में पंचायत चुनाव

25,13,271 -कुल मतदाता

त्रिस्तरीय पंचायत की स्थिति

1 : जिला पंचायत

58 : जिला पंचायत सदस्य

17 : ब्लाक

1441 : क्षेत्र पंचायत सदस्य

940 : ग्राम पंचायत

12098 : ग्राम पंचायत सदस्य

ग्राम पंचायत आरक्षण की स्थिति

अनुसूचित जनजाति महिला-19, अनुसूचित जाति-34, अनुसूचित जाति महिला-56, अनुसूचित जाति-100, पिछड़ी महिला-91, पिछड़ा वर्ग-167, अनारक्षित महिला-153 व अनारक्षित-120

chat bot
आपका साथी