Panchayat Elections 2021 : वाराणसी में 2592 बूथों की कमान संभालेंगे 12,448 कार्मिक, सर्वाधिक बूथ आराजीलाइन ब्लाक में

पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया समाप्त होते ही मतदान की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। जिले में 2592 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर वन प्लस थ्री यानी एक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान अधिकारी की तैनाती की गई है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:50 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:50 AM (IST)
Panchayat Elections 2021 : वाराणसी में 2592 बूथों की कमान संभालेंगे 12,448 कार्मिक, सर्वाधिक बूथ आराजीलाइन ब्लाक में
पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया समाप्त होते ही मतदान की तैयारी में प्रशासन जुट गया है।

वाराणसी, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया समाप्त होते ही मतदान की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। जिले में 2592 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर वन प्लस थ्री यानी एक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान अधिकारी की तैनाती की गई है। वर्तमान में कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। 20 फीसद कार्मिकों को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है।

सेवापुरी ब्लाक में 306 मतदेय स्थल होंगे। इस पर कुल 1224 कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है। इसी प्रकार बड़ागांव ब्लाक में 308 मतदेय स्थल पर 1480 कार्मिक मोर्चा संभालेंगे। पिंडरा में 378 बूथों की कमान 1816 कार्मिकों के कंधे पर होगी। हरहुआ ब्लाक में 254 बूथ पर 1220 कार्मिक, चोलापुर ब्लाक में 317 बूथ पर 1520 कार्मिक, चिरईगांव में 305 बूथ पर 1464 कार्मिक, आराजीलाइन ब्लाक के 433 बूथ पर 2080 कार्मिकों की तैनाती की गई है। सर्वाधिक बूथ वाला यही ब्लाक होगा। काशी विद्यापीठ ब्लाक में 291 बूथ की कमान 1400 कार्मिकों के जिम्मे होगी।

कार्मिकों का प्रशिक्षण यूपी कालेज में पिछले तीन दिन से चल रहा है। पोङ्क्षलग पार्टियां ब्लाक से 18 अप्रैल को सुबह बूथों के लिए रवाना होंगी। जिले में 19 अप्रैल को मतदान निर्धारित है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। वोटों की गिनती दो मई को सुबह आठ बजे से मतगणना की समाप्ति तक जारी रहेगा।

जिले में ब्लाकवार बूथों की स्थिति

ब्लाक                            बूथ

सेवापुरी                        306

बड़ागांव                        308

पिंडरा                           378

हरहुआ                          254

चोलापुर                         317

चिरईगांव                       305

आराजीलाइन                  433

काशी विद्यापीठ               291

ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य को वाहन के लिए नहीं मिलेगी अनुमति

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रचार- प्रसार के लिए वाहन नहीं मिलेगा। आयोग की ओर से इस आशय के डीएम के नाम जारी पत्र में कहा गया है कि ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य यानी बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य का क्षेत्र बहुत बड़ा नहीं होता, इसलिए वाहन से प्रचार-प्रसार की अनुमति न दी जाए। जिला पंचायत सदस्य का क्षेत्र बड़ा होता है। सदस्य जिला पंचायत के उम्मीदवार को मतदान दिवस से पूर्व प्रचार के लिए तथा मतदान दिवस पर मतदान स्थलों के भ्रमण के लिए एक वाहन की अनुमति दी जा सकती है। सदस्य जिला पंचायत के निर्वाचन अभिकर्ता आवंटित वाहन को प्रचार के लिए प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही अपने नियुक्ति पत्र पर फोटो भी चस्पा करेंगे ताकि चेकिंग के दौरान कोई परेशानी न हो। वाहन पर आगे के शीशे पर उम्मीदवार का नाम, वार्ड संख्या का नाम मोटे अक्षरों में प्रिंटेड स्लिप चिपकाना जरूरी होगा। दिव्यांग प्रत्याशी को मतदान से पूर्व चुनाव के प्रचार-प्रसार तथा मतदान के दिन बूथों पर भ्रमण के लिए एक वाहन की अनुमति दी जा सकती है।

chat bot
आपका साथी