बलिया में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह की अगुवाई में पदयात्रा

बलिया जनपद की बीमार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए पूर्व विधायक राम इकबाल ङ्क्षसह की अगुवाई में ग्रामीणों ने शनिवार को पदयात्रा निकाली। इस दौरान व्यवस्था में सुधार के लिए आर-पार की लडाई लडऩे का संकल्प लिया गया।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 09:20 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 09:20 AM (IST)
बलिया में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह की अगुवाई में पदयात्रा
पूर्व विधायक राम इकबाल ङ्क्षसह की अगुवाई में ग्रामीणों ने शनिवार को पदयात्रा निकाली।

बलिया, जेएनएन। जनपद की बीमार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए पूर्व विधायक राम इकबाल ङ्क्षसह की अगुवाई में ग्रामीणों ने शनिवार को पदयात्रा  निकाली। इस दौरान व्यवस्था में सुधार के लिए आर-पार की  लडाई लडऩे का संकल्प लिया गया।

पूर्व विधायक राम इकबाल ने कहा कि  नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने तुम मुझे खून दो - मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा बुलंद किया था। इन्हीं महापुरुषों से प्रेरणा लेकर हमने भी जनपद की बीमार स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने का संकल्प लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहड़ से जिला चिकित्सालय तक पदयात्रा व रक्तदान कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक रामइकबाल कहा कि सरकारी अस्पतालें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए है। चिकित्सक निरंकुश व अधिकारी बेपरवाह हो गए हैं। सरकारी चिकित्सक प्राइवेट प्रेक्टिस कर मरीजों का आर्थिक शोषण कर रहे है। अस्पतालों में एंटी रैबिज, एंटी स्नेक वेनम का हमेशा अभाव रहता है। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर द्वारा बसंतपुर में 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया गया था लेकिन वर्षों बीतने के बाद भी आज दो एक कर्मचारियों से अस्पताल की औपचारिकता पूरी की जा रही है।

पदयात्रा के दौरान जगह-जगह सभा हुई। राम इकबाल ने कहा कि किसी भी कीमत पर जनपद में मरीजों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। यह लड़ाई मैं अपनी अंतिम सांस तक लडूंगा। इसी दौरान पूर्व विधायक ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। पदयात्रा में गीताशरण सिंह, राधेश्याम यादव, भूपेंद्र नाथ सिंह, गुड्डू राजभर, सुरेश वर्मा, रामायण सिंह, परशुराम सिंह, मुन्ना पांडेय, सुधा राजभर, धर्मराज, घनश्याम सिंह, गंगा विष्णु सिंह आदि रहे। अंत में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आलोक सिंह, संदीप शर्मा, मोनू सिंह, हरींद्र चौरसिया ने रक्तदान किया। 

chat bot
आपका साथी