सरकारी धान क्रय केंद्र पर नहीं हुई खरीददारी, किसान परेशान

मीरजापुर के विकासखंड पटेहरा के ग्राम सभा कलवारी खुर्द के मझारी गाव स्थित सरकारी धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं की जा रही है जिससे किसान परेशान हैं।

By Edited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 03:19 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 04:17 PM (IST)
सरकारी धान क्रय केंद्र पर नहीं हुई खरीददारी, किसान परेशान
सरकारी धान क्रय केंद्र पर नहीं हुई खरीददारी, किसान परेशान

मीरजापुर (जेएनएन) । विकासखंड पटेहरा के ग्राम सभा कलवारी खुर्द के मझारी गाव स्थित सरकारी धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं की जा रही है। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस बात को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि सरकार के मंशा के अनुरूप उनके धान का क्रय नहीं किया जा रहा है। बार बार क्रय केंद्र का चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं। जब भी किसान क्त्रय केंद्र पर अपने धान को लेकर जाते हैं तो वहा के केंद्र प्रभारी उनके धान को नहीं खरीद रहे हैं। किसानों के हाथ में निराशा ही लग रही है। इसका फायदा दुकानदारों को मिल रहा है जो उनके धान को औने पौने दाम पर खरीद रहे हैं।

किसान कृष्णानंद गोस्वामी ने बताया हम किसान लोग बार बार क्त्रय केंद्र का चक्कर लगा लगा कर थक चुके हैं फिर भी हमारी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और ना ही हमारे धान को खरीदा जा रहा है। वहीं ज्ञानी सिंह ने कहा जब हमारे धानों को समय से नहीं खरीदा जाएगा तो हम किसान गेहूं की खेती कैसे कर पाएंगे। जब हमारे धान नहीं बिकेंगे तो हम गेहूं के बीज और खाद की खरीददारी कैसे करेंगे और गेहूं की बोआई हो पाना असंभव है। उधर किसान रामपोश सिंह और पंकज राज का कहना है कि किसानोंके साथ अन्याय हो रहा है। धान समय से नहीं खरीदा जा रहा है। लाइन लगाकर के लोग परेशान हैं।

किसानों को परेशान किया जा रहा है। यहा के अधिकारी का कोई पता नहीं कहा हैं। कें द्र पर किसानों का आना जाना महीनों से चल रहा है फिर भी उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। वर्जन जब केंद्र प्रभारी दीपक कुमार श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक नवंबर से राइस मिलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं इस वजह से क्त्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं की जा रही है जैसे ही हड़ताल खत्म होगी किसानों के धानोका क्त्रय किया जाएगा.

chat bot
आपका साथी