मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी सुरेश सिंह का 1.83 करोड़ का मकान जब्त

सदर विधायक मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों पर लगातार प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। शनिवार को मुख्तार के सहयोगी सुरेश सिंह की नगर कोतवाली के भीटी स्थित 1 करोड़ 83 लाख 21 हजार 850 रुपये के मकान को प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने जब्त कर लिया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:01 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:01 PM (IST)
मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी सुरेश सिंह का 1.83 करोड़ का मकान जब्त
सदर विधायक मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों पर लगातार प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है।

मऊ, जेएनएन। सदर विधायक मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों पर लगातार प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। शनिवार को मुख्तार के सहयोगी सुरेश सिंह की नगर कोतवाली के भीटी स्थित 1 करोड़ 83 लाख 21 हजार 850 रुपये के मकान को प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने जब्त कर लिया। यह मकान सुरेश सिंंह की पत्नी ऊषा सिंह के नाम पर दर्ज था। पूर्व में भी सुरेश सिंह के खिलाफ अपराध से अर्जित संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। अब तक मुख्तार अंसारी की 49.22 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगी अवैध वसूली गिरोह के सदस्य, चिह्नित वसूली माफिया डी-34 गैंग के सुरेश सिंह द्वारा अपनी पत्नी ऊषा सिंह व अपनी भाभी प्रेमलता सिंह के नाम से भीटी में अराजी नंबर 990 रकबा 16 कड़ी जमीन है। उस पर बना दो मंजिला मकान है। इसमें दुकानें भी है। इसकी कुल बाजार कीमत 01 करोड़ 82 लाख 73 हजार 600 रूपया है। इसे कोतवाली पुलिस द्वारा शनिवार को धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया। साथ ही साथ मकान में यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा व एटीएम तथा यूपी कोओपरेटिव फेडरेशन का कार्यालय है। इसका मासिक किराया 18 हजार 256 रुपये आता है।

इसको शासकीय कोष में जमा कराया जाएगा। इसके पूर्व भी सुरेश सिंह 04 करोड़ 79 लाख 95 हजार रूपये मूल्य के ईट भट्टे सहित विभिन्न प्रकार के वाहनों को जब्त किया जा चुका है। इस प्रकार सुरेश सिंह की अब तक कुल 06 करोड़ 62 लाख 68 हजार 600 रूपये की चल/अचल सम्पत्ति जब्त की जा चुकी है। यही नहीं मुख्तार अंसारी के करीबी डी-60 के सदस्य कोपागंज थाना के सहरोज निवासी ग्राम प्रधान व उनके देवर पर जानलेवा हमला करने में शामिल काछीकला निवासी दिव्यांशु राय पुत्र अरविंद राय की अपराध से अर्जित अवैध धन से क्रय की गई लाखों की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी