नरेंद्र मोदी सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों से विपक्ष बेचैन : स्वतंत्र देव सिंह

जिन लोगों ने कभी किसानों व गरीबों की सुधि नहीं ली वह अब मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से बेचैन हो उठे हैं। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कही। वह शनिवार को मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के लालाबाजार में आयोजित किसान चौपाल में बोल रहे थे।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:20 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:20 PM (IST)
नरेंद्र मोदी सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों से विपक्ष बेचैन : स्वतंत्र देव सिंह
स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के लालाबाजार में आयोजित किसान चौपाल में बोल रहे थे।

जौनपुर, जेएनएन। जिन लोगों ने कभी किसानों व गरीबों की सुधि नहीं ली वह अब मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से बेचैन हो उठे हैं। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कही। वह शनिवार को मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के लालाबाजार में आयोजित किसान चौपाल में बोल रहे थे। इसके बाद उन्होंने कुद्दूपुर में सभा भी की।

 कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मुद्दा विहीन विपक्ष का अनर्गल प्रलाप उनकी हताशा का परिणाम है। जनमानस अब उनके झांसे में आने वाला नहीं है। उन्होंने मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों व विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करने के साथ ही माफियाओं व अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्रवाई से लोगों को राहत मिल रही है। उन्होंने मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी मनोज सिंह के लिए लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने जनता के बीच जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति जैसे कुछ बड़े राष्ट्रीय मुद्दों पर सीधा संवाद कर उनके दिलों को जीतने का प्रयास भी किया।

इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव की अगुवाई में कई लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जहां बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, चुनाव प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, सतीश राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पाणिनी सिंह, सतीश सिंह, विनय सिंह, सुधाकर उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया आदि मौजूद थे। संचालन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम आयोजक प्रमोद यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी