किसानों को दिग्भ्रमित कर रहा है विपक्ष, कानून अन्नदाताओं के हितों की रक्षा करेगा- बोले सांसद वीरेंद्र सिंह

भाजपा किसान मोर्चा के निवर्तमान अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि किसान कानून के नाम पर विपक्षी पार्टियां किसानों को दिग्भ्रमित कर अपना स्वार्थ साधने में जुटी हैं। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल चाहते हैं कि सरकार के साथ किसानों की वार्ता न हो।

By saurabh chakravartiEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 05:15 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 05:15 PM (IST)
किसानों को दिग्भ्रमित कर रहा है विपक्ष, कानून अन्नदाताओं के हितों की रक्षा करेगा- बोले सांसद वीरेंद्र सिंह
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि किसान कानून के नाम पर विपक्षी पार्टियां भ्रमित कर रही हैं।

बलिया, जेएनएन। भाजपा किसान मोर्चा के निवर्तमान अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि किसान कानून के नाम पर विपक्षी पार्टियां किसानों को दिग्भ्रमित कर अपना स्वार्थ साधने में जुटी हैं। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल चाहते हैं कि सरकार के साथ किसानों की वार्ता न हो।

 मंगलवार को अपने संसदीय कार्यालय सोनबरसा  में पत्रकारों से मुखातिब सांसद ने कहा कि इस कानून के लागू होने से किसानों की आय बढ़ेगी। यह पूरी तरह से किसानों के हित में है। जिन लोगों ने 70 वर्षों से किसानों का शोषण किया है वही लोग आज किसानों का हितैषी बनकर अपना मतलब साधने में लगे हुए हैं।  किसान कानून सौ फीसद किसानों के हित में हैं । नए कानून के मुताबिक किसान अपनी मर्जी से अपना उत्पादन कहीं भी बेचने को स्वतंत्र हैं। वह चाहे सरकारी संस्थाओं को अपना उत्पादन बेचें अथवा बाजार में या देश के किसी प्रांत में। न्यूनतम समर्थन मूल्य बंद नहीं होगा, इसकी लिखित गारंटी भाजपा का कोई भी जनप्रतिनिधि सरकार की तरफ से लिखकर दे सकता है। एक-दो दिन में गृह मंत्री के साथ किसान नेताओं की बातचीत हो जाएगी। इसके बाद किसानों का भ्रम दूर हो जाएगा। उनका आंदोलन भी स्थगित हो जाएगा और उन्हें बरगलाने वाले लोग मुंह की  खाएंगे।

 एक अन्य सवाल पर सांसद ने कहा कि हाजीपुर- गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी