आजमगढ़ में सरयू के जलस्तर में प्रति घंटा एक सेमी वृद्धि, जल्‍द ही जलस्‍तर होगा चेतावनी बिंंदु के करीब

घाघरा नदी का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। प्रति घंटो एक सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। उधर बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। बाढ़ से बचाव के लिए राजस्व गांवों के लेखपाल लाउडहेलर से लोगों को सचेत कर रहे हैं।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:00 AM (IST)
आजमगढ़ में सरयू के जलस्तर में प्रति घंटा एक सेमी वृद्धि, जल्‍द ही जलस्‍तर होगा चेतावनी बिंंदु के करीब
बारिश के साथ ही देवारा में घाघरा नदी का भी जलस्तर बढ़ने लगा है।

आजमगढ़, जेएनएन। बारिश के साथ ही देवारा में घाघरा नदी का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। प्रति घंटा एक सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। उधर, बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। बाढ़ से बचाव के लिए राजस्व गांवों के लेखपाल लाउडहेलर से लोगों को सचेत कर रहे हैं। नदी किनारे आबादी वाले क्षेत्रों की तरफ कटान तेज हाे गई है।

बगहवा गांव में घाघरा नदी की दहशत से ग्रामीण गृहस्थी के सामान समेटने में लगे हैं। 16 परिवार घाघरा नदी के मुहाने पर खड़े हैं। लेखपाल पंकज कुमार ने नदी के किनारे स्थित ग्रामीणों को बाढ़ से सावधान किया। उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर दूसरे स्थान पर अपने स्वजन के साथ जाने के लिए निर्देशित किया। गांगेपुर, झगहवा सहित अन्य गांवों की आबादी के करीब व कृषि योग्य भूमि घाघरा नदी की धारा में विलीन हो रही है।

घाघरा नदी का जलस्तर

घाघरा नदी का जलस्तर डिघिया नाले पर शनिवार को 70.19 मीटर से 11 सेमी बढ़कर 70.30 मीटर और बदरहुंआ नाले पर 70.58 मीटर से 24 सेमी बढ़कर 70.92 मीटर हो गया। डिघिया नाले पर न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर और अधिकतम 72.10 मीटर और बदरहुंआ नाले पर न्यूनतम जलस्तर 70.26 और अधिकतम 72.98 मीटर है।

chat bot
आपका साथी