आजमगढ़ में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने किशोरी को अगवा कर उसके संग दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को बुधवार की सुबह मेहनाजपुर टैक्सी स्टैंड के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। दुष्कर्म की सनसीखेज घटना सात जून की बताई गई है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 05:00 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 05:00 AM (IST)
आजमगढ़ में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार
दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को बुधवार की सुबह मेहनाजपुर टैक्सी स्टैंड के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

आजमगढ़, जेएनएन। पुलिस ने किशोरी को अगवा कर उसके संग दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को बुधवार की सुबह मेहनाजपुर टैक्सी स्टैंड के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। दुष्कर्म की सनसीखेज घटना सात जून की बताई गई है।

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी का सात जून को बहला फुसलाकर उसके गांव का ही बृजेश उर्फ डब्बू कुमार ने अगवा कर ले गया था। घटना के दो दिन बाद अपहृहत किशोरी के पिता ने मेहनाजपुर थाना में गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस केस दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी में जुटी तो अपहृता बरामद हो गई।

किशोरी के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म का मामला पाए जाने पर धारा की बढ़ोत्तरी की थी। मुखबिर की सूचना पर मेहनाजपुर थाना के सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने आरोपित युवक को मेहनाजपुर टैक्सी स्टैंड के समीप से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिली थी कि आरोपित कहीं भागने के फिराक में वहां पहुंचा था।

chat bot
आपका साथी