मीरजापुर में कुएं में गिरकर वृद्ध महिला की मौत, बिना सूचना परिजनों ने किया दाह संस्‍कार

जिसे भी पता चला वह कुएं के पास आकर बुजुर्ग महिला की लाश को देखकर हैरान रह गया। परिजनों के अनुसार हादसा कब और कैसे हो गया पता ही नहीं चला। वहीं हादसे की जानकारी पुलिस को न देकर परिजनों ने बुजुर्ग महिला का दाह संस्‍कार कर दिया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 12:34 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 12:34 PM (IST)
मीरजापुर में कुएं में गिरकर वृद्ध महिला की मौत, बिना सूचना परिजनों ने किया दाह संस्‍कार
जिसे भी पता चला वह कुएं के पास आकर बुजुर्ग महिला की लाश को देखकर हैरान रह गया।

मीरजापुर, जागरण संवाददाता। मड़िहान थाना अंतर्गत रामपुर निवासी 93 वर्षीय वृद्ध महिला की मंगलवार की रात कुएं में गिरने से मौत हो गई। सुबह अपने बिस्तर पर जब महिला नहीं मिली तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। सोचा कि शौच के लिए गई होंगी, कुछ देर बाद आ जाएंगी। काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग उनकी खोजबीन को निकल पड़े। इसी बीच घर के पास स्थित कुएं में झांक कर देखा तो उनका शव पानी में उतराया मिला।

वहीं हादसे की जानकारी होने के बाद जिसे भी पता चला वह कुएं के पास आकर बुजुर्ग महिला की लाश को देखकर हैरान रह गया। परिजनों के अनुसार हादसा कब और कैसे हो गया पता ही नहीं चला। वहीं हादसे की जानकारी पुलिस को न देकर परिजनों ने बुजुर्ग महिला का दाह संस्‍कार कर दिया। इस प्रकरण को लेकर क्षेत्र में दिनभर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। 

रामपुर निवासी फुटनिया देवी मंगलवार को खाना खाकर बरामदे में बिस्तर पर सोने चली गई थी। इसी दौरान वह अबूझ हाल में घर के पास स्थित कुएं में गिरकर डूब गई। बुधवार की सुबह परिजन उसे बिस्तर पर नहीं पाए तो अगल-बगल खोजबीन में जुट गए। बगल के निजाम के कुएं में उतरकर खोजबीन की तो पानी के अंदर शव पाया। मृतका को एक पुत्र मौजी और तीन नाती है। पूर्व प्रधान राशिद अली के सहयोग से मृत वृद्धा का शव कुएं से बाहर निकाला गया। कुएं से बाहर शव निकलते ही परिजन शव लेकर दाह संस्कार के लिए निकल गए। घटना के बाबत चौकी प्रभारी पटेहरा राम निवास सिंह कुशवाहा अनभिज्ञता जहिर की। बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। परिवार के लोगों ने बताया कि वृद्धा कुएं में कैसे गिरी, इसकी जानकारी नहीं है। वहां क्या करने गई थीं, इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं है।

chat bot
आपका साथी