महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों के रवैये से ढाई घंटे ठप रहा कार्यालय का कामकाज

सामान्य प्रशासन का कामकाज करीब ढाई घंटे ठप रहा। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश का आवेदन वापस लिया और डेढ़ बजे के बाद कर्मचारी काम पर लौटे। इसके बाद सामान्य प्रशासन का कामकाज सामान्य हुआ।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 05:14 PM (IST)
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों के रवैये से ढाई घंटे ठप रहा कार्यालय का कामकाज
प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश का आवेदन वापस लिया।

वाराणसी, जेएनएन। छात्रों के रवैये से क्षुब्ध महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सामान्य प्रशासन अनुभाग कर्मचारी शुक्रवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। इसके चलते सामान्य प्रशासन का कामकाज करीब ढाई घंटे ठप रहा। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश का आवेदन वापस लिया और डेढ़ बजे के बाद कर्मचारी काम पर लौटे। इसके बाद सामान्य प्रशासन का कामकाज सामान्य हुआ।एमपीएड की प्रवेश सूची से बहार होने से नाराज कुछ छात्रों ने 21 जनवरी को सामान्य प्रशासन अनुभाग के कर्मचारियों से उलझ गए थे। छात्रों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज भी किया था।

इससे नाराज सामान्य अनुभाग के करीब 30 कर्मचारी कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर सामूहिक अवकाश पर चले गए। कर्मचारियों का कहना है कि कार्यालय के कामकाज में छात्रों का हस्तक्षेप लगातार बढ़ रहा है। छात्र कई बार कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर चुके हैं। ऐसे में बगैर सुरक्षा उपलब्ध काम करना संभव नहीं हैं। सामान्य प्रशासन कार्यालय के सामने सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाय। हालांकि कर्मचारियों की मांग को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। 

दोपहर 12.30 सामान्य अनुभाग का कार्यालय का ताला बंद देख अधिकारियों में खलबली मची। वहीं इसकी जानकारी मिलने पर कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने तत्काल कार्यालय खुलने निर्देश दिया। कुलपति के निर्देश पर चीफ प्राक्टर प्रो. संतोष कुमार ने कर्मचारियों को फोन कर कार्यालय आने का निर्देश दिया है। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि अब छात्रों की समस्या प्राक्टर कार्यालय से ही सुलझा लिए जाएंगे। वहीं किसी भी प्रकार की कोई अभद्रता होने पर इसकी जानकारी तत्काल प्राक्टर को देने का अनुरोध किया ताकि ऐसे छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए और सामान्य अनुभाग का काम सामान्य हुआ।

chat bot
आपका साथी