परीक्षा परिणाम : अब इंतजार हुआ खत्‍म, कैसा होगा रिजल्ट, छात्र छात्राओं में बढ़ी बेचैनी बढ़ी

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम को लेकर उहापोह की स्थिति समाप्त हुई। रिजल्ट 27 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे जारी होगा।

By Vandana SinghEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 08:05 AM (IST)
परीक्षा परिणाम : अब इंतजार हुआ खत्‍म, कैसा होगा रिजल्ट, छात्र छात्राओं में बढ़ी बेचैनी बढ़ी
परीक्षा परिणाम : अब इंतजार हुआ खत्‍म, कैसा होगा रिजल्ट, छात्र छात्राओं में बढ़ी बेचैनी बढ़ी

वाराणसी, जेएनएन। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम को लेकर उहापोह की स्थिति समाप्त हुई। रिजल्ट 27 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे जारी होगा। बुधवार को बोर्ड की ओर से सूचना जारी होते ही  परीक्षार्थियों की बेचैनी बढ़ गई है। इस वर्ष कैसा होगा रिजल्ट इसे लेकर विद्यालयों की भी निगाहें बोर्ड पर टिकी हुई है।

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस वर्ष सात फरवरी से शुरू हुई थी। दसवीं की परीक्षाएं 28 फरवरी व 12वीं की दो मार्च को समाप्त हुई थी। पहले बोर्ड परीक्षाएं करीब डेढ़ माह तक चलती थी। इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षाएं 14 दिन व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 दिनों में खत्म हो गई थी। इसके पीछे इस वर्ष इंटर में सभी विषयों में एक पेपर कर दिया गया था। यही कारण है कि इस वर्ष डेढ़ माह के स्थान पर 16 दिनों में ही परीक्षाएं खत्म हो गई थी। इस प्रकार परीक्षा के 56 दिनों बाद रिजल्ट आ रहा है। वहीं जनपद में इस वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 1,09,953 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षार्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। 

निजी स्कूलों को भी बेचैनी

 परीक्षा परिणाम को लेकर निजी विद्यालयों में अधिक बेचैनी है। कारण जिले के टॉपर्स में अधिकतर निजी स्कूलों के छात्र ही शामिल रहते हैं। ऐसे में यदि रिजल्ट खराब होता है। तो उनकी साख पर असर पड़ेगा। दाखिला कम होगा। 

तैयारी में जुटे साइबर कैफे

बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम की तिथि घोषित होते ही साइबर कैफे वालों ने भी तैयारी शुरू कर दी है ताकि परीक्षार्थियों को रिजल्ट बताया जा सके। यूपी बोर्ड से संचालित तमाम विद्यालयों में कंप्यूटर व इंटरनेट की सुविधा नहीं है। वहीं एक लाख से अधिक परीक्षार्थियों के होने के कारण साइबर कैफे में भी भीड़ लगनी तय है।

 यह भी जानें

109953 कुल परीक्षार्थी

59754 हाईस्कूल

50199 इंटर 

परीक्षार्थियों की संख्या (बालक व बालिका)

कक्षा      बालक    बालिका

दसवीं     29128    30626

बारहवीं   24204     25995

जनपद में पिछले दस सालों में रिजल्ट इस प्रकार रहा है।  

वर्ष         हाईस्कूल  इंटरमीडिएट

2009       60.76      68.48

2010       81.00      85.65

2011       73.75     83.56

2012       92.13    81.23

2013       88.94    92.87

2014       89.73    92.46

2015       87.81    93.49

2016       79.98    80.60

2017       79.35    77.43 

2018       79.13    81.61

chat bot
आपका साथी