कोरोना मुक्त हो चुके वाराणसी में अब एक महिला मिली पाजिटिव, शहर में बढ़ी सतर्कता

कोरोना की पहली लहर के दौरान वाराणसी में 21 मार्च 2020 को पहला मामला सामने आया था। पिछले साल सात अगस्त को एक दिन में ही सबसे अधिक 312 मरीज पाजिटिव पाए गए थे। वहीं 10 मार्च 2021 तक 22041 पाजिटिव केस आए थे।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 09:28 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 09:28 PM (IST)
कोरोना मुक्त हो चुके वाराणसी में अब एक महिला मिली पाजिटिव, शहर में बढ़ी सतर्कता
कोरोना की पहली लहर के दौरान वाराणसी में 21 मार्च 2020 को पहला मामला सामने आया था।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। चार अक्टूबर को ही कोरोना मुक्त हुई काशी में आठ दिन बाद यहां फिर से एक महिला कोविड-19 पाजिटिव पाई गई। इसके कारण स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। पीड़ित 65 वर्षीय महिला को होम कोरंटीन कर दिया गया है। यह महिला रवींद्रपुरी कालोनी, भेलूपुर स्थित सरीन अपार्टमेंट की निवासी हैं। जानकारी होने के बाद स्‍वास्‍थ्‍य महकमा तुरंत ही सक्रिय होने के साथ ही इसका प्रसार रोकने के लिए सक्रिय हो गया है।

मालूम हो कि कोरोना की पहली लहर के दौरान वाराणसी में 21 मार्च 2020 को पहला मामला सामने आया था। इसके बाद मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगे। पिछले साल सात अगस्त को एक दिन में ही सबसे अधिक 312 मरीज पाजिटिव पाए गए थे। वहीं 10 मार्च 2021 तक 22041 पाजिटिव केस आए थे, जिनमें से 21614 ठीक भी हुए। हालांकि 377 की मौत हो गई। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या केवल 50 थी। वहीं इसके बाद से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हुई। 28 मार्च 2021 को दूसरी लहर में पहली मौत दर्ज हुई। वहीं इसके बाद से लगातार न सिर्फ मरीजों की संख्या बढ़ने लगी, बल्कि मृत्यु का ग्राफ भी तेजी से भागने लगा। इस बीच 15 अप्रैल 2021 को 2484 पाजिटिव मिले, जो एक दिन में सर्वाधिक केस मिलने का अब तक का आंकड़ा है।

पहला मरीज मिलने से लेकर अब तक कुल 82396 पाजिटिव केस मिले। इनमें ये 81623 स्वस्थ हुए, जिनमें होम आइसोलेशन के 75320 एवं हास्पिटल से ठीक होकर निकलने वालों में 6303 मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस अवधि में 773 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। इसके साथ ही तीन अक्टूबर को वाराणसी जिले में एक भी कोरोना पाजिटिव नहीं थे, जिससे 551 दिन बाद काशी कोरोना मुक्त हो गई थी। हालांकि मंगलवार को एक पाजिटिव मामला मिलने से हलचल फिर से बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी