Varanasi City Weather Update : बादलों के बाद सामान्‍य हो गया तापमान, गर्मी से मिली निजात

मौसम विज्ञानियों के अनुमान के मुताबिक ही मौसम का रुख अब सामान्‍य हो चला है इसके पीछे पछुआ हवाओं का जोर ही नहीं बल्कि पश्चिमी विक्षोभ का असर भी रहा है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में भी पर्याप्‍त हो रहा है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 08:28 AM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 08:28 AM (IST)
Varanasi City Weather Update : बादलों के बाद सामान्‍य हो गया तापमान, गर्मी से मिली निजात
मौसम विज्ञानियों के अनुमान के मुताबिक ही मौसम का रुख अब सामान्‍य हो चला है।

वाराणसी, जेएनएन। मौसम विज्ञानियों के अनुमान के मुताबिक ही मौसम का रुख अब सामान्‍य हो चला है, इसके पीछे पछुआ हवाओं का जोर ही नहीं बल्कि पश्चिमी विक्षोभ का असर भी रहा है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में भी पर्याप्‍त हो रहा है। मौसम का रुख बदलने के साथ ही अब गर्मी से राहत भी लोगों को मिली है। तापमान सामान्‍य हो जाने की वजह से सुबह और शाम को हल्‍की ठंडक का भी लोगों को अहसास हो रहा है। वातावरण में हालांकि नमी के अभाव की वजह से आर्द्रता में न तो इजाफ हो पा रहा है और न ही बादलों से बारिश का ही संयोग बन पा रहा है। 

शनिवार की सुबह आसमान साफ रहा और ठंडी हवाओं ने बसंती हवाओं का अहसास भी कराया। हालांकि, सुबह सात बजे के बाद धूप खिलने के साथ ही मौसम में गर्मी का असर घुलने लगा और वातावरण में ठंड का अहसास सुबह आठ बजे तक कम हो गया। वहीं ठंडी हवाएं भी धूप का साथ पाकर शुष्‍क हो गईं और आठ बजे के साथ शांत भी हो गईं। दोपहर में तापमान में इजाफा होने पर वातावरण में गर्मी का भी असर होगा और धूप चटख होने पर लोग पसीना पसीना भी होंगे। मौसम विभाग ने इस पूरे सप्‍ताह तापमान सामान्‍य रहने का अंदेशा जाहिर किया है। 

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य रहा, न्‍यूनतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 46 फीसद और न्‍यूनतम 21 फीसद दर्ज की गई। वातावरण में आर्द्रता में गिरावट की वजह से हवाएं भी शुष्‍क हो चलीं हैं और तापमान में कमी की वजह से थोड़ी राहत भी सुबह और शाम को मिल रही है। बादलों की पूर्वांचल के आसपास मामूली सक्रियता है, लोकल हीटिंग और नमी के अभाव में बादलों के छंटने और असरकारी न रहने की उम्‍मीद है। 

chat bot
आपका साथी