बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कल होगा नामांकन, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा व्‍यवस्‍था

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 26 जून को नामांकन होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी न्यायालय के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। पूरे दिन पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय में अधिकारी तैयारी को परखते रहे।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:20 PM (IST)
बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कल होगा नामांकन, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा व्‍यवस्‍था
पूरे दिन पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय में अधिकारी तैयारी को परखते रहे।

बलिया, जेएनएन। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 26 जून को नामांकन होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी न्यायालय के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। पूरे दिन पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय में अधिकारी तैयारी को परखते रहे। प्रत्याशी दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 29 को नाम वापसी होगी। तीन जुलाई को मतदान दोपहर तीन बजे तक होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय के सहायक चुनाव अधिकारी बीराम ने बताया कि प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक व एक अनुमोदक ही जा सकता है। इसके अलावा किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

सुप्रिया चौधरी ने फिर खरीदा फार्म

भाजपा प्रत्याशी सुप्रिया चौधरी ने शुक्रवार को दोबारा नामांकन पत्र खरीदा। उनके पति शिव दयाल चौधरी ने भाजपा सदस्यों के साथ जाकर दो सेट में नामांकन फार्म खरीदा। एक दिन पूर्व भी उन्होंने दो सेट में फार्म खरीदा था।

खपड़िया बाबा की समाधि पर मत्था टेका

भाजपा प्रत्याशी सुप्रिया चौधरी के पति शिवदयाल ने मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के साथ खपड़िया बाबा आश्रम पर गुरुवार की रात को मत्था टेका। साथ ही स्वामी हरिहरा नंद महाराज का आशीर्वाद लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, विधायक संजय यादव व पूर्व ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी