वाराणसी में फरवरी माह में कोरोना वायरस से नहीं हुई कोई मौत, 45 सक्रिय मरीजों का ही इलाज जारी

जिले में कोरोना संक्रमण की दर काफी हद तक नियंत्रित हो चुकी है। जनवरी 2021 में कोरोना से होने वाली मौतों की दर 2.51 फीसद से अधिक रहने के बावजूद फरवरी का पूरा महीना स्वास्थ्य महकमे के लिए राहत वाला रहा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 07:50 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:00 AM (IST)
वाराणसी में फरवरी माह में कोरोना वायरस से नहीं हुई कोई मौत, 45 सक्रिय मरीजों का ही इलाज जारी
वाराणसी में 30 जनवरी के बाद से जिले में कोरोना से कोई मौत दर्ज नहीं हुई है।

वाराणसी, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण की दर काफी हद तक नियंत्रित हो चुकी है। जनवरी 2021 में कोरोना से होने वाली मौतों की दर 2.51 फीसद से अधिक रहने के बावजूद फरवरी का पूरा महीना स्वास्थ्य महकमे के लिए राहत वाला रहा। 30 जनवरी के बाद से जिले में कोरोना से कोई मौत दर्ज नहीं हुई है। वर्तमान में केवल 45 सक्रिय मरीजों का ही इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पूरे कोरोना काल में मृत्युदर के मामले में शीर्ष पर जून 2020 का महीना रहा, जिसमें 5.16 फीसद मरीजों ने दम तोड़ा था। दूसरे नंबर पर जनवरी 2020 है। इसमें मृत्युदर 2.51 फीसद रही। जनवरी में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढऩे के बावजूद फरवरी में न केवल संक्रमण दर नियंत्रित रही, बल्कि इस पूरे महने में कोरोना से कोई मौत भी दर्ज नहीं हुई। जिले में 21 मार्च 2020 को पहला पाजिटिव मरीज मिला था, वहीं अप्रैल में कोरोना से पहली व एकमात्र मौत हुई। इसके बाद जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ी, संक्रमण से मरने वाले भी बढ़ते गए। सितंबर में सर्वाधिक 92 मौतें हुईं तो वहीं अगस्त में यह आंकड़ा 90 था। बावजूद इसके इन दो महीनों में मृत्यु दर क्रमश: 1.60 व 1.89 फीसद ही रही। जून में 329 मरीज मिले थे और 17 लोगों ने संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवाई गई। वहीं जनवरी 2021 में कुल 796 मरीज मिले और 20 मौतें हुईं। हैरान करने वाली बात ये रही कि जनवरी में मृत्युदर शीर्ष दो में रहने के बावजूद फरवरी में मौतों का आंकड़ा शून्य रहा। इस महीने में कुल 100 पाजिटिव मरीज मिले।

महीना  पाजिटिव   मौत

मार्च        - 02 -          0

अप्रैल      - 61-           1

मई        - 123-          3

जून        - 329       - 17

जुलाई     - 2489-      59

अगस्त     - 4742-      90

सितंबर     5731        92

अक्टूबर    4209        77

नवंबर      2564        40

दिसंबर     2354        57

जनवरी     796          20

फरवरी      100          0

chat bot
आपका साथी