पूर्वांचल के कई जिलों में रात का कर्फ्यू, बलिया में कोविड अस्पताल से खिड़की तोड़कर भागा पाॅजिटिव युवक

बलिया और जौनपुर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रशासन की ओर से इसे बेहतर तरीके से लागू करने के लिए अधिकारियों की टीम की भी रात में चक्रमण के लिए तैनात की गई है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 05:42 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:58 PM (IST)
पूर्वांचल के कई जिलों में रात का कर्फ्यू, बलिया में कोविड अस्पताल से खिड़की तोड़कर भागा पाॅजिटिव युवक
एल-वन अस्पताल से शनिवार की दोपहर में अस्पताल की सेकेंड स्टोरेज की खिड़की तोड़कर भाग निकला।

वाराणसी, (पूर्वांचल डेस्‍क) जेएनएन। सुखपुरा कस्बा निवासी कोरोना से संक्रमित युवक बसंतपुर स्थित एल-वन अस्पताल से शनिवार की दोपहर में अस्पताल की सेकेंड स्टोरेज की खिड़की तोड़कर भाग निकला। इससे वहां हड़कंप मच गया। फार्मासिस्ट संजय शुक्ला ने बताया कि जैसे ही वह खिड़की तोड़ने के बाद कूदकर भागने लगा, उस पर कर्मचारियों की नजर पड़ गई। कर्मचारी उसके पीछे दौड़े लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।

इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी दे दी गई है। सुखपुरा पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं उसके पिता ने बताया कि वह आठ अप्रैल को बलिया जिला अस्पताल में इलाज कराने गया था। जहां उसका कोरोना टेस्ट हुआ था। उस समय वह पॉजिटिव पाया गया वहीं से प्रशासन ने उसे बसंतपुर एल-वन अस्पताल में भर्ती करा दिया। उसके भर्ती होने के बाद चिकित्सकों की टीम यहां से सुखपुरा भी आई थी और घर के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट हुआ। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

वहीं बलिया और जौनपुर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रशासन की ओर से इसे बेहतर तरीके से लागू करने के लिए अधिकारियों की टीम की भी रात में चक्रमण के लिए तैनात की गई है। जब‍कि वाराणसी जिले में लगातार नियमित 500 से अधिक संक्रमित लोगों के सामने आने की वजह से दो दिन पूर्व ही रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

जौनपुर जनपद में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया। कर्फ्यू रात 9.00 से सुबह 6.00 बजे तक लागू रहेगा। विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीडीओ ने बताया कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं होगी। कर्फ्यू के आदेश को पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन के लोग सख्ती से पेश आएंगे। बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को हुए देखते हुए नाइट कर्फ्यू को लागू किया गया है। रात नौ बजे के बाद सभी प्रतिष्ठान बंद हो जाएंगे और सड़क पर लोग नहीं निकलेंगे।

बलिया जिले में 500 से अधिक कोरोना के सक्रिय केस सामने आ चुके हैं। इसके चलते शनिवार की रात नौ बजे से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, यह सुबह छह बजे तक प्रभावित होगा। अगले आदेश तक यह नियम लागू रहेगा। डीएम अदिति सिंह ने बताया कि किसी बंद स्थान पर कार्यक्रम आयोजन के दौरान सिर्फ सौ लोगों के उपस्थित रहने की अनुमति होगी। लेकिन इस दौरान सबको मास्क, सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी का पालन करना होगा।

chat bot
आपका साथी