वाराणसी के सिगरा में बनेगा नया नगर निगम सदन भवन, टेंडर आमंत्रित करने की हो रही है तैयारी

नगर निगम वाराणसी की ओर से पांच महत्वपूर्ण कार्यो का टेंडर निकालने की तैयारी पूरी हो चुकी है। नगर आयुक्त गौरांग राठी के आदेश पर कवायद तेज की गई है पांच केंद्रों में सबसे प्रमुख नगर निगम के बगल में नए सदन भवन का निर्माण है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:50 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 09:49 AM (IST)
वाराणसी के सिगरा में बनेगा नया नगर निगम सदन भवन, टेंडर आमंत्रित करने की हो रही है तैयारी
नगर निगम वाराणसी की ओर से पांच महत्वपूर्ण कार्यो का टेंडर निकालने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

वाराणसी, जेएनएन। नगर निगम वाराणसी की ओर से पांच महत्वपूर्ण कार्यो का टेंडर निकालने की तैयारी पूरी हो चुकी है। नगर आयुक्त गौरांग राठी के आदेश पर कवायद तेज की गई है पांच केंद्रों में सबसे प्रमुख नगर निगम के बगल में नए सदन भवन का निर्माण है।

पांच प्रमुख निर्माण कार्यों में

शापिंग काम्लेक्स कम कैफेटेरिया का निर्माण हो रहा है। यह टू स्टोरी बिल्डिंग में लगभग 45 दुकानो एवं कैफेटेरिया में 50 लोगो के बैठने की क्षमता के साथ इसी उद्देश्य से निर्माण किया जा रहा है जिससे नगर निगम में राजस्व बढ़ने के साथ लोगो के बैठने व हल्के खान-पान की सुविधा उपलब्ध होगी।

पालीक्लिनिक का निर्माण होने है। लहुराबीर स्थित घोड़ा अस्पताल व पशु अस्पताल का निर्माण होना है। पूर्वांचल में केवल बनारस में पशुओ के लिए अस्पताल है जिसमें अभी सुविधाओ की कमी है निर्माण के उपरान्त पशुओ को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी। सदन का निर्माण के तहत नगर नगिम मुख्यालय परिसर में नए सदन जिसमें स्मार्ट सुविधाओ के साथ होगा का निर्माण का कार्य होगा।

कूड़ाघर व ढलावघर के निर्माण के तहत नगर निगम क्षेत्र में लगभग 18 जगह कूड़ाघर है जिसकी स्थिति खराब है। इसके आस-पास बदबू आदि से लोगो को सामना करना पड़ता है। कूड़ाघर व ढलावघर का निर्माण तथा मेंटेनेन्स आदि से बदबू दूर होगी। आस-पास के लोगो को राहत होगी। इसके अतिरिक्त कूडे़ का ठीक प्रकार (मैकेनाइज्ड विधि) से निस्तारण किया जा सकेगा।गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य के तहत नगर निगम द्वारा नगर निगम मुख्यालय परिसर के पीक्षे दो मंजिला गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य किया जायेगा। जिसमें बैंकट हाल, ठहरने की व्यवस्था, कान्फ्रेंस हाल आदि की सुविधा उपलब्ध होगी।

chat bot
आपका साथी