आजमगढ़ में भूमि के विवाद में भतीजों ने चाचा को मार डाला, दोनों भतीजे पुलिस हिरासत में

तहबरपुर थाना क्षेत्र के भिलौली गांव में भाेजन करके बरामदे में सो रहे चाचा को भतीजों ने पीट-पीटकर मार डाला। घटना का कारण भूमि के बंटवारे का विवाद बताया गया है। पुलिस ने आरोपित दोनों भतीजाें को उनके ननिहाल से हिरासत में ले लिया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 01:54 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 01:54 PM (IST)
आजमगढ़ में भूमि के विवाद में भतीजों ने चाचा को मार डाला, दोनों भतीजे पुलिस हिरासत में
तहबरपुर थाना क्षेत्र के भिलौली गांव में भाेजन करके बरामदे में सो रहे चाचा को भतीजों ने पीट-पीटकर मार डाला।

आजमगढ़, जेएनएन। तहबरपुर थाना क्षेत्र के भिलौली गांव में भाेजन करके बरामदे में सो रहे चाचा को भतीजों ने पीट-पीटकर मार डाला। घटना का कारण भूमि के बंटवारे का विवाद बताया गया है। पुलिस ने आरोपित दोनों भतीजाें को उनके ननिहाल से हिरासत में ले लिया है।

मृतक अंतराम यादव (36) दिल्ली में इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। लाकडाउन के कारण कुछ दिन पहले घर आ गए थे।20 दिन पहले पिता गोबिंद की मृत्यु होने के कारण भूमि के बंटवारे की बात शुरू हुई, तो मां के हिस्से की भी बात अंतराम ने रख दी। उसी को लेकर तीनों भाइयों में विवाद शुरू हो गया था।

बताते हैं कि शुक्रवार की रात अंतराम भोजन करने के बाद बरामदे में सो रहे थे, जबकि पत्नी निशा और बच्चे घर में थे।उसी समय फिर भूमि बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। शोर सुनकर पत्नी निशा व अन्य लोग पहुंचे तो आरोपित फरार हो गए। अंतराम की तब तक मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी पर रात में ही थाना प्रभारी शत्रुघन प्रसाद मौके पर पहुंच गए।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आरोपितों की तलाश शुरू की तो पता चला कि दोनों अपने ननिहाल ग्राम सहनूपुर में हैं। उसके बाद वहां पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि गला घोंटकर मारने की भी बात सामने आई है, लेकिन उसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही की जा सकती है।

chat bot
आपका साथी