Azamgarh में कांग्रेस पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में लाइव होंगी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

समाजवादियों के गढ़ आजमगढ़ में अपनी जड़ मजबूत करने को कांग्रेस बेताब दिख रही है। साल भर पहले बिलरियागंज पहुंचने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिले के साथ ही पूर्वांचल से नाता मजबूत करने के प्रयास में हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 08:50 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 02:12 PM (IST)
Azamgarh में कांग्रेस पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में लाइव होंगी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
आजमगढ़ में ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में प्रियंका गांधी वाड्रा लाइव रहेंगी।

आजमगढ़, जेएनएन। समाजवादियों के गढ़ में अपनी जड़ मजबूत करने को कांग्रेस बेताब दिख रही है। साल भर पहले बिलरियागंज पहुंचने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिले के साथ ही पूर्वांचल से नाता मजबूत करने के प्रयास में हैं। इस क्रम में वह किसी भी जिले का दौरा कर सकती हैं। उनका दौरा भले तय न हो लेकिन यह तय हो गया है कि आजमगढ़ में ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में वह लाइव रहेंगी। इसके लिए लखनऊ से वैन यहां पहुंचेगी। इस खबर के बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह उफान पर है।

जिले के 278 न्याय पंचायतों में 225 न्याय पंचायतों का गठन हो चुका है। बाकी का गठन 25 जनवरी तक होना तय है। न्याय पंचायत स्तर पर एक अध्यक्ष होंगे तो अपनी कमेटी का गठन कर मुख्यालय को लिस्ट भेजेंगे। दो न्याय पंचायत पर एक ब्लाक महासचिव व एक न्याय पंचायत से एक सचिव की नियुक्ति होनी है। संगठन के गठन के लिए जिले में राष्ट्रीय महासचिव बाजीराव खेड़े पल्हनी और अनौरा न्याय पंचायत के गठन के दौरान मौजूद रहे और 25 जनवरी को सठियांव ब्लाक के इब्राहिमपुर पिचरी में रहेंगे। एक प्रदेश सचिव लगातार जिले में हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी सरायमीर क्षेत्र के शेरवां में कार्यकर्ताओं का उत्सावर्धन कर चुके हैं।

जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ङ्क्षसह के अनुसार न्याय पंचायत कमेटी के गठन के बाद किसी भी दिन जिला मुख्यालय पर पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रियंका खुद भी आ सकती हैं और अगर नहीं पहुंचीं तो लाइव बातचीत करेंगी। लाइव बातचीत के लिए पार्टी की ओर से वैन की व्यवस्था लखनऊ से की जाएगी।

chat bot
आपका साथी