वाराणसी में वार्ड ब्वाय की बेटी नंदनी बनीं स्वामी विवेकानंद अस्पताल में एक दिन की अधिकारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भेलूपुर में स्थित स्वामी विवेकानंद स्मारक जिला राजकीय चिकित्सालय में गुरुवार को एक दिवीसीय सांकेतिक अधिकारी नियुक्त की गई। इस क्रम में चिकित्सालय अधीक्षक डा. छितिज तिवारी ने अपना सम्पूर्ण कार्यभार सांकेतिक बालिका अधिकारी नंदनी यादव को सौंपा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:16 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:16 PM (IST)
वाराणसी में वार्ड ब्वाय की बेटी नंदनी बनीं स्वामी विवेकानंद अस्पताल में एक दिन की अधिकारी
एक दिन की अधिकारी नंदनी अस्पताल में कार्यरत वार्ड ब्वाय संतोष यादव की बेटी है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भेलूपुर में स्थित स्वामी विवेकानंद स्मारक जिला राजकीय चिकित्सालय में गुरुवार को एक दिवीसीय सांकेतिक अधिकारी नियुक्त की गई। इस क्रम में चिकित्सालय अधीक्षक डा. छितिज तिवारी ने अपना सम्पूर्ण कार्यभार सांकेतिक बालिका अधिकारी नंदनी यादव को सौंपा।

एक दिन की अधिकारी नंदनी इसी अस्पताल में कार्यरत वार्ड ब्वाय संतोष यादव की बेटी है। वह सिद्धगिरी बाग में पढ़ती हैं। उनका घर खोजवां में हैं। नंदनी ने यहां चिकित्सकों से दवाओं की उपब्धता व योग सेंटर के बारे में भी पूछा। कहा कि मरीजों के साथ कुशल व्यवहार करते हुए उन्हें हर संभव उचित उपचार दी जाए। ताकि मरीजों का विश्वास और बढ़े। वहीं अपनी बेटी को एक दिन का ही सही अधिकारी बनने पर संतोष भी काफी गौरवान्वित थे। अपनी बिटिया की इस उपलब्धि पर वह भावुक हो गए थे। वहीं अस्पताल में भी हर्ष का माहौल था। कुछ मरीजों से भी बात किया।

बालिका अधिकारी ने विभिन्न विभागों का मौके पर निरीक्षण किया। बाल रोग विभाग में (डाक्टर गुलरेज खान ) ओपीडी में बैठे थे। रोगी को देख रहे थे। डा. दीपिका चतुर्वेदी भी अपने ओपीडी का संचालन कर रही थी। इसी क्रम में सांकेतिक बालिका अधिकारी योग वेलनेस के विभाग में पहुची विभाग में जा के संतुस्ट नज़र आई व कुछ जानकारी भी हासिल की। चिकित्सालय परिसर में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया तत्पश्चात चिकित्सालय में चल रहे कोविड टीकाकरण का भी जायजा लिया। लोगों को उचित दूरी मास्क है जरूरी का संदेश भी दिया। इस दौरान चिकित्सालय में होमियोपैथी विभाग में भी जाना हुआ डा. अनिल कुमार गुप्ता अपनी ओपडी में थे। इस कार्यक्रम को आयोजक पुनीत गुप्ता व संतोष यादव जिनके कार्यकुशल से संभव हुआ।

एक दिन की थाना प्र्रभारी छात्रा आंचल के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

थाना सारनाथ। दोपहर करीब एक बजे। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को भी थाने के गेट पर दो-दो कांस्टेबल खड़े थे। इस बीच बदहवास सलारपुर की ममता थाने में पहुंची और कांस्टेबल से पूछा साहब है। कांस्टेबल ने थानेदार के कक्ष की ओर इशारा किया। वहीं थानेदार कुर्सी पर एक यूनिफार्म स्कूली छात्रा को बैठा देख ममता के कदम गेट पर ठिठक गया, तभी पुलिस उर्मिला सिंह उन्हें अंदर आने को कहा। ममता से जैसे ही पुलिस की ओर रूप करते हुए फरियाद करने की कोशिश की। फिर उर्मिला ने ममता से स्कूली छात्रा आंचल गुप्ता की ओर इशारा करते हुए उन्हें घटना की विस्तृत जानकारी देने को कहा। अंतत: सलारपुर की ममता को छात्रा से फरियाद करते हुए बताया कि परिवार वाले घर में बने शौचालय में जाने से रोकते हैं। शौचालय में जाने पर मुझे और पति को जमकर मारे-पीटे हैं। इस पर एक दिन की थाना प्र्रभारी आंचल ने ममता की तहरीर पर देवर, जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। दरअसल मिशन शक्ति के तहत जनपद में शुक्रवार को एक दिन के लिए मेधावी बालिकाओं को के समस्त प्रशासनिक पदों पर सांकेतिक अधिकारी (नायिका) बनाया गया था। इस क्रम में महाबोधि इंटर कालेज की 12वीं की छात्रा आंचल गुप्ता एक दिन के लिए सारनाथ की सांकेतिक थानेदार बनीं। रघुनाथपुर गांव की निवासी पिता सारनाथ किशन गुप्ता की साइकिल की दुकान है।

chat bot
आपका साथी