Murder in Bhadohi : डेढ़ घंटे बाद पहुंची गोपीगंज पुलिस, आक्रोश को देख भेजी अतिरिक्त फोर्स

घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी को भी घटना की जानकारी नहीं थी। वह प्रभारी मंत्री की बैठक में थे। खेत में क्षतिग्रस्त बाजरा और अरहर के पौधे घटना की हकीकत को बयां कर रहे थे। खून से सने ईंट-पत्थर भी आस-पास पड़े थे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 10:34 PM (IST)
Murder in Bhadohi : डेढ़ घंटे बाद पहुंची गोपीगंज पुलिस, आक्रोश को देख भेजी अतिरिक्त फोर्स
भदोही,गोपीगंज क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की हत्या के बाद पंहुचे आइजी पीयूष श्रीवास्तव।

भदोही, जेएनएन। खेत में क्षतिग्रस्त बाजरा और अरहर के पौधे घटना की हकीकत को बयां कर रहे थे। खून से सने ईंट-पत्थर भी आस-पास पड़े थे। पीडि़ता के पिता भी घर पर नहीं थे। वह किसी कार्य को लेकर घोरावल गए थे। जानकारी होते ही उनके पैरों तले जमीं खिसक गई। भागत-भागते वह जब घर पहुंचे तो अपनी बेटी के शव से लिपट गए।

यह दृश्य आस-पास के लोगों की आंखें नम कर गया। जेहन में आक्रोश भड़क उठा। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी को भी घटना की जानकारी नहीं थी। वह प्रभारी मंत्री की बैठक में थे। जैसे ही मामला संज्ञान में आया, वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा लेकिन घटना स्थल का दृश्य रोंगटे खड़े करने वाला रहा।

पिता जब घर पहुंचे तो अपनी बेटी के शव से लिपट गए। यह दृश्य आस-पास के लोगों की आंखें नम कर गईं। जेहन में आक्रोश भड़क उठा। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी को भी घटना की जानकारी नहीं थी। वह प्रभारी मंत्री की बैठक में थे। जैसे ही मामला संज्ञान में आया, वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा लेकिन घटना स्थल का दृश्य दरिंदगी बयां कर रहा था।

आइजी विंध्याचल मंडल भी मौके पर पहुंचे

अभी हाथरस जनपद में हुई हत्या का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि भदोही में भी किशोरी के साथ हुई घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा दिये। विंध्याचल मंडल के आइजी पीयूष श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिये। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दिशा निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी