वाराणसी को स्मार्ट बनाने वाले नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी तनाव में, मनोचिकित्सक ने किया परीक्षण

वाराणसी शहर को स्मार्ट बना रहे वाराणसी नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी तनाव में काम कर रहे। इसका आभास होने गौरांग राठी नगर आयुक्त ने मनोचिकित्सक को नगर निगम में बुलाया। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का परीक्षण किया गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 10:45 AM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 12:12 PM (IST)
वाराणसी को स्मार्ट बनाने वाले नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी तनाव में,  मनोचिकित्सक ने किया परीक्षण
नई सुबह मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यवहार विज्ञान संस्थान मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया गया।

वाराणसी, जेएनएन। शहर को स्मार्ट बना रहे नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी तनाव में काम कर रहे। इसका आभास होने गौरांग राठी नगर आयुक्त ने मनोचिकित्सक को नगर निगम में बुलाया। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का परीक्षण कराया। नई सुबह मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यवहार विज्ञान संस्थान मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया गया। नगर निगम ने डॉक्टर अजय तिवारी व विशेषज्ञों की टीम को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  

नगर आयुक्त गौरंग राठी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम कर्मचारियों के लिए अत्यंत ही लाभप्रद होते है। इसे आगे भी कराया जाएगा। भविष्य में कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए शिविरों के आयोजन की बात कही। जिससे नगर निगम के कर्मचारियों की कार्यक्षमता और स्वास्थ्य मे सुधार किया जा सके

आज की कार्यशाला में डॉक्टर अजय तिवारी व उनकी विशेषज्ञ टीम ने व्यक्तिगत रूप से परामर्श प्रदान किया जिसमें कर्मचारियों ने  अपने  तनाव दबाव  एवं उनके कारणों के बारे में विस्तार से चर्चा किया। जिन कर्मचारियों का तनाव दबाव उच्च स्तर का उनका दिनचर्या व्यवस्थापन किया गया तथा उनका साइकोथेरेपी की गई। रिलैक्सेशन एक्सरसाइज का विस्तार से प्रदर्शन किया गया जिसको अपनाकर कर्मचारी तनाव दबावाओं से मुक्त रह कर अपने कार्यों को निष्पादित कर सकते हैं।

वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ अजय तिवारी ने कहा की कार्य को बोझ नहीं जिम्मेदारी समझकर करेंगे तो ना केवल तनाव नहीं होगा बल्कि कार्य की गुणवत्ता भी बढ़ेगी वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ मनोज तिवारी ने कहा कि व्यवहार व्यवस्थापन एवं समय प्रबंधन करके न केवल तनाव से बचा जा सकता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखा जा सकता है। नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ जोशना सिंह ने रिलैक्सेशन एक्सरसाइज का अभ्यास कराया।  मुख्य रूप से नई सुबह के समन्वयक आजाद तिवारी, नैदानिक मनोवैज्ञानिक शिवांगी श्रीवास्तव विक्रम सिंह, धर्मेंद्र सिंह व संध्या विश्वकर्मा योगदान दिया। स्वस्थ्य शिविर के सुचारू रूप से संचालन में वाराणसी नगर निगम के शशिकांत प्रसाद कार्यालय अधीक्षक, विवेक सिंह मुख्य लेखा परीक्षक, भारत दुबे लेखा अधिकारी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज सिंह कर निरीक्षक व महामंत्री नगर निगम संघ और धन्यवाद ज्ञापन शशिकांत प्रसाद जी ने किया।

chat bot
आपका साथी