वाराणसी के नगवां में 100 से अधिक अवैध निर्माण, विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने जारी की कारण बताओ नोटिस

वाराणसी विकास प्राधिकरण की सीमा के अंदर अवैध निर्माण थम नहीं रहा है। इसकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बुधवार को तीन वार्डों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें नगवां वार्ड में सर्वाधिक 100 से अधिक अवैध निर्माण मिले।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 10:47 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 10:47 PM (IST)
वाराणसी के नगवां में 100 से अधिक अवैध निर्माण, विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने जारी की कारण बताओ नोटिस
वीसी ने कारण बताओ नोटिस जारी करके उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। विकास प्राधिकरण की सीमा के अंदर अवैध निर्माण थम नहीं रहा है। इसकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बुधवार को तीन वार्डों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें नगवां वार्ड में सर्वाधिक 100 से अधिक अवैध निर्माण मिले। वार्ड के जेई की कार्यशैली से वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन नाराज हो गई। वीसी ने कारण बताओ नोटिस जारी करके उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं सुपरवाइजर समेत वार्ड में लगे सभी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को वार्ड से हटाकर कार्यालय से अटैच कर दिया है।

छुट्टी के दिनों में अवैध निर्माण करने की जानकारी पर वीडीए वीसी ने बकरीद की छूट्टी के दिन सिकरौल, नगवां व सारनाथ वार्ड के विभिन्न कालोनियों व मोहल्लों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई गतिमान प्रोजेक्टों की भी निगरानी के लिए औचक छापेमारी की और गुणवत्ता चेक किया। सारनाथ वार्ड के पहड़िया स्थित लक्ष्मी मंदिर के पास कुछ निर्माणों को चेक किया। वहां पर वीडीए की ओर से कराये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता भी जानी। बाद में वह पीएमवाई के तहत कुरूहुआं में बन रहे आवासों को चेक कर रही थीं तभी नगवां वार्ड के अखरी, चुनार रोड, अवलेशपुर, चितईपुर में 100 से अधिक जगहों पर निर्माण होता मिला।

वीसी ने तत्काल इन निर्माणों की वैधता चेक कराने का निर्देश जोनल अधिकारी परमानंद यादव को दिया। गुरुवार को मौके पर पहुंची प्रवर्तन टीम ने जांच में पाया कि अधिकांश निर्माण अवैध है जिसके बाद नाराज वीसी ने जेई से स्पष्टीकरण तलब करते हुए वार्ड के सुपरवाइजर समेत सभी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को कार्यालय से अटैच करते हुए नए कर्मियों की तैनाती कर दी। वीसी ईशा दुहन ने बताया कि अवैध निर्माण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं कर्मचारियों की कार्यशैली भी चेक कराई जा रही है। किसी भी दशा में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी